Jamshedpur: जमशेदपुर में बढ़ते अपराध पर JDU चिंतित, विनय सिंह हत्याकांड सहित अन्य वारदातों पर SSP को ज्ञापन

जमशेदपुर: जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम जिला समिति ने सोमवार को जमशेदपुर में हो रही लगातार आपराधिक घटनाओं पर गहरी नाराजगी जताते हुए एसएसपी को ज्ञापन सौंपा. जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सिटी एसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और जिले की विधि-व्यवस्था को अविलंब पटरी पर लाने की मांग की.

सड़कों पर बेखौफ अपराधियों का राज
जदयू नेताओं ने बताया कि जमशेदपुर शहरी और ग्रामीण इलाकों में गोलीबारी, चोरी, डकैती, छिनतई जैसी वारदातें आम हो गई हैं. इन घटनाओं ने आम नागरिकों के मन में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है.

कल संध्या करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की बलीगुमा एनएच-33 के पास निर्मम हत्या ने शहर को झकझोर दिया. उनका शव देर रात गोडगोड़ा जंगल से बरामद हुआ. इससे पूर्व मानगो में एक लकड़ी मिस्त्री की हत्या और पारडीह क्षेत्र में एक युवक पर गोलीबारी की घटना हो चुकी है.

एसआईटी गठन की मांग
जदयू ने मांग की कि विनय सिंह के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और इस हत्याकांड सहित बीते दिनों की सभी बड़ी अपराधिक घटनाओं की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाए. अपराधियों के गिरोह को ध्वस्त कर आम जनजीवन में सुरक्षा और विश्वास लौटाने की आवश्यकता बताई गई.

प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख लोग
प्रतिनिधिमंडल में जदयू जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, जिला महासचिव हरेराम सिंह, उपाध्यक्ष दुर्गा राव, मंत्री प्रेम सक्सेना, प्रवक्ता आकाश शाह, कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष अमृता मिश्रा समेत मंडल अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: विनय सिंह की नृशंस हत्या मानवता पर हमला है – पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता

Spread the love

Related Posts

Potka : 26 जुलाई को हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में लगेगा एकदिवसीय रक्तदान शिविर

पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत के जनप्रतिनिधियों के तत्वावधान में 26 जुलाई को पंचायत भवन में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी जिला पार्षद सूरज मंडल और…

Spread the love

Jhargram : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की मौत मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई,  कलाकार जगतऔर स्थानीय लोगों में भारी रोष

झाड़ग्राम : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की प्रसव के बाद हुई मौत के मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर कलाकारों और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time