– 500 कैडेट्स ले रहे भाग.
देवघर: देवघर कॉलेज में 36 झारखंड बटालियन एनसीसी, धनबाद के तत्वावधान में 10 दिवसीय CATC II प्रशिक्षण कैम्प का शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण शिविर 30 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें कुल 500 कैडेट्स को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।इस कैम्प में कैडेट्स को फिजिकल ट्रेनिंग, थ्योरी कक्षाएं, ड्रिल, फायरिंग तथा फील्ड क्राफ्ट का गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह कैम्प युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और देशभक्ति की भावना को प्रबल करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।
आत्मसात करने की प्रेरणा

कैम्प का उद्घाटन कर्नल K.R. सिंह ने अपने प्रेरणादायक संबोधन के साथ किया। उन्होंने कैडेट्स को मेहनत, अनुशासन और देश सेवा के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। कैम्प को सफल बनाने में 25 पी.आई. स्टाफ, 2 जी.सी.आई., एस.एन., सी.एच.एम. सहित अन्य स्टाफ सदस्य सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। यह सम्पूर्ण प्रशिक्षण कैम्प ब्रिगेडियर राजेश कारेल के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : EPFO Payroll Data: ईपीएफओ में जुड़े नए-पुराने 20 लाख से अधिक सदस्य, महिला भागीदारी में उल्लेखनीय उछाल
There is no ads to display, Please add some



















































