पटनाः लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार को बीपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितता को लेकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा. मौके पर पप्पू यादव ने कहा कि राज्यपाल ने हमारी बातों को सुना एवं समझा. पप्पू यादव ने कहा कि राज्यपाल ने आश्वस्त किया है कि छात्रों के साथ अन्याय नहीं होगा. उन्होंंने उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग को भी स्वीकार किया. पूर्णिया सांसद ने कहा कि 12 जनवरी को बिहार बंद का निर्णय लिया गया है. 9 जनवरी को महागठंबधन के साथ हम लोगों ने धरने के लिए सभी से आग्रह किया है. उल्लेखनीय है कि बीपीएससी परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर बिहार में छात्र आंदोलित है.
इसे भी पढ़ेः आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ी,अस्पताल में हुए भर्ती
There is no ads to display, Please add some



















































