Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के अध्यक्ष ने विनय नरवाल की पत्नी को यूपीएससी में लैटरल इंट्री देने की मांग की

जमशेदपुर : कौमी सिख मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से आग्रह किया है ।  कुलविंदर सिंह ने शहीद नौसेना अधिकारी विनय नरवाल की नव विवाहिता पत्नी हिमांशी को यूपीएससी में लैटरल एंट्री दिये जाने की मांग की है । जिससे हिमांशी को राष्ट्र एवं समाज सेवा का बेहतर अवसर प्राप्त हो सके। आतंकवादियों ने उसकी दुनिया उजाड़ी है, पूरा देश हिमांशी के साथ है और ऐसे में यूपीएससी की इंट्री दुख को सांझा करेगी और इससे सैन्य पदाधिकारी शहीद विनय नरवाल की आत्मा को शांति मिलेगी।

आश्रित के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग

अधिवक्ता कुलविंदर सिंह के अनुसार मारे गए परिवारो के आश्रित के एक सदस्य को गजटेड अधिकारी के रूप में सरकारी नौकरी दी जाए। कुलविंदर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार का पाकिस्तान को लेकर किए गए फैसले का प्रत्येक भारतीय स्वागत कर रहा है।
अधिवक्ता के अनुसार पहलगाम के बैसरन घाटी में सभी 26 शहीदों को समर्पित मेमोरियल बनाया जाना चाहिए, जिससे आने वाले चिरकाल तक आतंकवादियों को सबक मिले।

सार्वजनिक रूप से फांसी पर लटकाने की मांग

इसके साथ प्रधानमंत्री घटनास्थल में सर्वदलीय बैठक कर वहीं से आतंकवादी देश पाकिस्तान को सबक सिखाने का संदेश दुनिया को दें।
कुलविंदर सिंह के अनुसार धर्म जाति भाषा के पहचान के आधार पर इस तरह के अपराध करने वालों के लिए अलग से कानून बनाया जाना चाहिए और सार्वजनिक रूप से फांसी पर लटकाने का प्रावधान किया जाना चाहिए। इन कठोर कदमों से ही देश के एक अरब 40 करोड़ लोगों के मन मस्तिष्क को सुकून मिलेगा।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन देशभर में युवा इकाई का करेगा गठन,  राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका ने धनबाद में हुई बैठक में  लिया निर्णय

    युवा सम्मेलन अध्यक्ष नंद लाल अग्रवाल के नेतृत्व में युवा इकाइयों के गठन पर बनी रणनीति जमशेदपुर :  अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल के नेतृत्व…

    Spread the love

    Jamshedpur : सीजीपीसी के सलाहकार एवं टेल्को गुरुद्वारा के पूर्व महासचिव बलकार सिंह का निधन, 27 को होगी अंत्येष्ठि

    जमशेदपुर : सीजीपीसी के सलाहकार एवं टेल्को गुरुद्वारा के पूर्व महासचिव बलकार सिंह का शुक्रवार को टीएमएच में निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time