ग्रामीणों की सुनी समस्याएं निदान का दिया आश्वासन
मनोहरपुर : आनंदपुर प्रखंड कार्यालय स्थित विधायक कक्ष में मंगलवार को विधायक जगत माझी ने साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित किया. इस दौरान प्रखंड के विभिन्न पंचायत से पहुंचे ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष कई समस्याओं को रखा. साथ ही मांग पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की. कई ग्रामीण सिंचाई और सड़क की समस्या लेकर पहुंचे थे. हारता गांव के प्रगतिशील किसान जुनुल कंडुलना ने विधायक से सिंचाई के लिए डीप बोरिंग की मांग की. जबिक भालुडूंगरी की ललिता देवी ने कई माह से राशन नहीं मिलने की शिकायत की.
इसे भी पढ़ें : मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल ने बीपीएल श्रेणी के 9वीं व 10वीं कक्षा के छात्रों का रिपोर्ट कार्ड रोका
सिंचाई सुविधा व सड़क निर्माण की ग्रामीणों ने की मांग
बड़ा कुढ़ना के सुनील भेंगरा ने भी गांव में सिंचाई की समुचित व्यवस्था करने की मांग की. वहीं कुछ लोगों ने गांव में सड़क नहीं होने की शिकायत करते हुए विधायक निधि से सड़क निर्माण की मांग की. करीब दो घंटे तक चले जनता दरबार में विधायक ने कुछ समस्याओं को लेकर तत्काल संबंधित अधिकारियों को समाधान का निर्देश दिया. विधायक जगत माझी ने बताया कि महीने के अंतिम सप्ताह में सभी विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. उन्होंने कहा उनकी कोशिश होगी की ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके प्रखंड में ही किया जाए, इसलिए अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : देवघर में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की
There is no ads to display, Please add some



















































