बहरागोड़ा नेताजी सुभाष शिशु उद्यान में जिप अध्यक्ष ने हावड़ा हाट का किया शुभारंभ

कपड़ा समेत अन्य सामानों की बिक्री के लिए प्रसिद्ध है यह हाट

बहरागोड़ा :  बहरागोड़ा स्थित नेताजी सुभाष शिशु उद्यान से सटे सैरात की जमीन पर मंगलवार को कपड़ा का बाजार हाबड़ा हाट का शुभारंभ किया गया. जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू ने नारियल फोड़कर हाट का शुभारंभ किया. हाट की नीलामी में अपु राउत ने 72 लाख की बोली लगाकर ली है. हावड़ा हाट में कोलकाता के कपड़ा व्यापारियों का करीब आठ सौ स्टॉल लगा है. मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में तीन राज्यों झारखंड, ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल के लाखों लोग कपड़ा समेत अन्य सामग्री खरीदने इस हाट में आते हैं. इस हाट में सस्ते दाम पर कपड़ा उपलब्ध होता हैं. उक्त हाट में हर रोज लाखों रुपये का व्यवसाय होता है. यहां आम से लेकर खास लोग कपड़ों की खरीदारी करते हैं. इस मौके पर मौके पर विशिष्ट अतिथि अंचल के रुप में अधिकारी राजाराम सिंह मुंडा, बीडीओ केशव भारती तथा जीप सदस्य भूपति नायक अलावे पप्पु राउत, मुखिया डोमा नायक, असित मिश्रा, राहुल राउत, कौशिक माइती, बिसु ओझा, गौरी शंकर महतो, जदुपति राणा, चिन्मय नायक, रिंकू माइती, भक्तनारायण मंडल,  हलधर सीट, बाबू माइती, सौमित्र ओझा, मनोज माइती, छटन राऊत समेत अन्य मौजूद रहे.

इसे भी  पढ़ें :   टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृति कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज में यक्ष्मा रोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पोटका : रंभा शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित रंभा कॉलेज, रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘टीबी (यक्ष्मा)…

Spread the love

Gua : मनोहरपुर से बड़ाजामदा तक जीर्णोद्धार के बाद  चकाचक हुई सड़क, आवागमन हुआ सुगम

सड़कें रोजगार सृजन में प्रमुख भूमिका निभाती हैं : राजू सांडिल गुवा :  सड़कें किसी भी राष्ट्र की जीवनरेखा हैं, जो आर्थिक विकास, सामाजिक जुड़ाव और ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी के लिए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time