जमशेदपुर : स्पेशल कोर्ट (पोक्सो) के न्यायाधीश सिरिश दत्त त्रिपाठी की अदालत ने मंगलवार को नाबालिग के अपहरण के आरोपी गोपाल सीट को साक्ष्य अभाव में बरी कर दिया. गोपाल सीट एकडाल गांव, झाड़ग्राम पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. उस पर बड़सोल थाना क्षेत्र के जुड़ाडीह गांव से 14 वर्षीय नाबालिग का शादी की नीयत से अपहरण करने का आरोप था. घटना 24 अप्रैल 2023 को हुई थी. इस मामले में अदालत के समक्ष कुल 9 लोगों की गवाही हुई. हालांकि साक्ष्य प्रमाणित नहीं हो सका. घटना के संबंध में नाबालिग के नाना के बयान पर बड़सोल थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. घटना के बाद से आरोपी इस मामले में जेल में बंद था. अदालत के बरी करने का आदेश के बाद उसे रिहा कर दिया गया.
इसे भी पढ़ें : मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल ने बीपीएल श्रेणी के 9वीं व 10वीं कक्षा के छात्रों का रिपोर्ट कार्ड रोका
There is no ads to display, Please add some



















































