Jharkhand: नाइजर में अगवा हुए झारखंड के पांच मजदूर, मुख्यमंत्री सोरेन ने मांगी केंद्र से मदद

गिरिडीह: झारखंड के बगोदर प्रखंड के पांच मजदूरों का साउथ अफ्रीका के नाइजर में अपराधियों ने अपहरण कर लिया है. सूचना के अनुसार, इन मजदूरों को हथियार के बल पर अगवा किया गया है.

जैसे ही यह घटना सामने आई, राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्परता दिखाते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के माध्यम से केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को मामले की जानकारी दी और मदद की अपील की.

 

काम की तलाश में विदेश गए थे मजदूर
झारखंड के विभिन्न इलाकों से कई मजदूर आजीविका के लिए विदेश जाते हैं. गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के मुंडरो गांव से एक और दोंदलो गांव से चार मजदूर जनवरी 2024 में काम के सिलसिले में नाइजर पहुंचे थे.

वे केपीटीएल कंपनी की ट्रांसमिशन लाइन परियोजना में कार्यरत थे. 25 अप्रैल को इसी कार्य के दौरान एक हथियारबंद समूह ने उन पर हमला किया और पांचों मजदूरों का अपहरण कर लिया.

 

अपहृत मजदूरों की पहचान
अगवा किए गए मजदूरों के नाम इस प्रकार हैं –

उत्तम महतो (मुंडरो, बगोदर)
संजय महतो (दोंदलो)
फलजीत महतो (दोंदलो)
चन्द्रिका महतो (दोंदलो)
राजू महतो (दोंदलो)

परिजनों का कहना है कि मजदूरों को हथियार के बल पर जबरन उठा लिया गया.

 

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से मांगी मदद
घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तुरंत प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए विदेश मंत्री एस जयशंकर से अनुरोध किया कि नाइजर में फंसे झारखंड के मजदूरों को शीघ्र भारत वापस लाया जाए.

सरकार ने संबंधित एजेंसियों के माध्यम से राहत कार्य में तेजी लाने की दिशा में पहल शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें :

Jharkhand: कश्मीर हमले के शहीदों के परिवारों के साथ खड़े हुए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री, देंगे चार महीने का वेतन

There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : करम पूजा देखने गए रवि मुंडा की टूटे बिजली तार की चपेट में आने से मौत, तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र के भूतिया पंचायत अंतर्गत शाखाभंगा गांव में करम पूजा देखने अपने रिश्तेदार के घर पहुंचे कदमडीहा गांव निवासी 43 वर्षीय रबि मुंडा की बुधवार रात…

Spread the love

Jhargram : सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत, आठ दिन बाद घर पर मां ने भी दम तोड़ा, आर्थिक संकट से जूझ रहे झाड़ेश्वर महतो को सरकारी मदद का है आसरा

जंगलमहल स्वराज मोर्चा ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से विशेष आर्थिक सहायता की मांग की, जिलाधिकारी को सौंपा मांग पत्र झाड़ग्राम : पत्नी और मां को खोने तथा खुद सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time