Jamshedpur : वर्चुअल माध्यम से जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

 

जमशेदपुर :   जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के रोकथाम को लेकर वर्चुअल माध्यम से जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। अपर उपायुक्त  भगीरथ प्रसाद की अध्यक्षता में आहूत बैठक में सभी अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध खनिज गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें । उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि नियमित जांच अभियान के अतिरिक्त सप्ताह में कम-से-कम एक दिन विशेष जांच अभियान चलाया जाए ताकि अवैध खनिज कारोबार में संलिप्त तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

चेकनाकों के संचालन को लेकर भी चर्चा

बैठक के दौरान घाटशिला एवं धालभूमगढ़ अंचल में कार्यरत चेकनाकों के संचालन को लेकर भी चर्चा हुई। अपर उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी को निर्देशित किया कि इन चेकनाकों को प्रभावी ढंग से संचालित रखने हेतु सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएं । साथ ही, संबंधित अंचल अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि वे चेकनाकों का औचक निरीक्षण करें ताकि वहां प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित हो सके।

संबंधित विभागी पदाधिकारी ऑनलाइन जुड़े

अपर उपायुक्त ने सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि जिन प्राथमिकी में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी लंबित है, उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, पुलिस विभाग के पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागी पदाधिकारी ऑनलाइन जुड़े ।

इसे भी पढ़ें : Baharagora: : गोप टोला में सड़क नहीं, पगडंडी पर चलने को विवश ग्रामीण

Spread the love

Related Posts

Gua : बायोमेट्रिक हाजिरी को लेकर वार्ता विफल, संयुक्त यूनियनों ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

गुवा : सेल की लौह अयस्क खदानों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने को लेकर प्रबंधन, प्रशासन और संयुक्त यूनियनों के बीच सोमवार को गुवा के एचआरडी में कई दौर…

Spread the love

Gua : बायोमेट्रिक हाजिरी पर चार लौह अयस्क खदानों में ठप्प हुआ कामकाज, श्रमिकों ने पुरानी व्यवस्था बहाल करने की उठाई मांग

टायर जलाकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर जताया विरोध गुवा :  सेल प्रबंधन द्वारा बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को लागू करने की पहल अब बड़े औद्योगिक टकराव का रूप लेती दिख…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time