बहरागोड़ा: बाहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाथरा पंचायत अंतर्गत नाकदोहा गांव का गोप टोला के सैकड़ों ग्रामीण सड़क के अभाव में पगडंडी पर चलने को विवश हैं. ग्रामीण सोरोज सिंह, मनमत सिंह, रबी सिंह,ललन पातर, राजेश पातर आदि बताते हैं कि गांव की ओर जाने वाली करीब दो किलो मीटर तक सड़क नहीं रहने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है. सड़क निर्माण कराने को लेकर वर्षों से मांग की जा रही है. परंतु अब तक अबतक निराशा ही हाथ लगी है.इसे ले कर कई दफा संबंधित विभाग को आवेदन दे कर मांग भी किया है. इसके बाबजूद भी आजतक हमलोगों को सड़क नसीब नहीं हो सका है.
सड़क की समस्या कब होगी दूर
ग्रामीणों का मानना है कि यदि विद्यालय के समीप पक्की सड़क से ऊपर वर्णित टोला होते हुए गोपटोला तक पक्की सड़क में मिला कर सड़क बना दिया जाय तो लगभग पांच सौ से एक हजार की आबादी को सीधे लाभान्वित होगी. गांव के इन टोला में भी विकास के अन्य रास्ते खुलते.
बरसात के दिनों में इन टोलों तक जाने में परेशानी का सामना लोगों को करना पड़ता है. गांव-गांव तक सड़क व बिजली पहुंचाने की बात करने वाली सूबे की सरकार से टोला के लोग उम्मीद लगाये बैठे हैं कि उनकी सड़क की समस्या कब दूर होता है .
इसे भी पढ़ें : Saraikela : दुमदुमी गांव में भोजन की तलाश में घूम रहा हाथियों का झुंड, घर को किया क्षतिग्रस्त
There is no ads to display, Please add some



















































