Saraikela : दुमदुमी गांव में भोजन की तलाश में घूम रहा हाथियों का झुंड, घर को किया क्षतिग्रस्त

सरायकेला : चांडिल वन क्षेत्र में हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। नीमडीह थाना अंतर्गत दुमदुमी गांव में हाथियों के झुंड ने दो दिनों से उत्पात मचा रखा है। रविवार रात हाथियों ने रखे अनाज को अपना निवाला बना लिया, जबकि सोमवार रात घर को क्षतिग्रस्त कर बोरियों में रखे चावल को खा गए। इस झुंड में लगभग 15 हाथी हैं, जिनमें पांच छोटे शिशु और बड़े नर-मादा हाथी शामिल हैं। ये हाथी तिल्ला पंचायत क्षेत्र में दो से तीन समूहों में बंटकर विभिन्न गांव-गांव में भोजन की तलाश में घूम रहे हैं।सामने मनुष्य को देखते ही आक्रोशित हो कर दौड़ाने लगते हे। इस दौरान लोगो घायल हो जाते हे।

घर को किया क्षतिग्रस्त

दुमदुमी गांव में हमला हाथियों ने बनू महतो के घर पर हमला कर अनाज और चावल खा गए और घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। दलगोविंद महतो के घर पर हमला सोमवार तड़के हाथियों ने दलगोविंद महतो के घर पर हमला कर चार क्विंटल धान खा गए और बर्तन नष्ट कर दिए। ग्रामीणों की जान बचाने की कोशिश दोनों परिवारों के लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

फण्ड का दुरुपयोग किया जा रहा है

ग्राम प्रधान रघुनाथपुर के बर्द्धनाथ महतो ने कहा बीएन ने कहा कि आज छह सालों से हाथियों का झुंड ईचागढ़ विधानसभा में डेरा डाला हुआ है।  कारण क्या है जब हाथियों को जंगल में खाना नहीं मिल रहा है तभी तो गाँव तरफ आरहा है। आज फॉरेस्ट बिभाग को इको सेंसिटिव के नाम पर करोड़ों का फण्ड दिया जाता है ये फण्ड कहा जाती है कही न कही फण्ड का दुरुपयोग किया जा रहा है।

घटनास्थल का मुआयना किया

वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और क्षतिपूर्ति के लिए बयान दर्ज किए- विभाग ने ग्रामीणों से सावधान रहने की अपील की है और शाम होते ही घर से न निकलने की सलाह दी है। वन विभाग की माने तो लगभग बड़े झुंड में हाथी इस इलाके में विचरण कर रहे हैं जो रात को भोजन की तलाश में आसपास गांव में प्रवेश कर जाते हैं।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता की जाएगी कुर्सी, जानिए केंद्र सरकार ने क्यों दिया है 30 अप्रैल का अल्टीमेटम

Spread the love
  • Related Posts

    Potka : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर चित्रांकन प्रतियोगिता, बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

    पोटका : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर प्रखंड कार्यालय के समीप फुटबॉल मैदान एवं…

    Spread the love

    Jadugora : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में पोटका से भागीरथी हांसदा व जालिम मार्डी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए पार्टी के उपाध्यक्ष

    जादूगोड़ा : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में पोटका से भागीरथी हांसदा को वरीय उपाध्यक्ष व जालिम मार्डी को उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी की गई है। इधर इस आशय का पत्र…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time