Deoghar: 1 मई से पंचायतों में लगेंगे आधार सीडिंग कैंप, जानिए किसे कैंप में आने की आवश्यकता नहीं है

देवघर: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को योजना की सम्मान राशि प्राप्त करने के लिए अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कराना अनिवार्य है.
देवघर उपायुक्त विशाल सागर ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों की पंचायतों में 1 मई से 7 मई 2025 तक आधार सीडिंग कैंप आयोजित किए जाएंगे.

यह कैंप प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे, जिनमें मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के बैंक खातों का आधार से सीडिंग कार्य किया जाएगा.

सभी प्रखंडों में तैयारी के निर्देश
डीसी ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों सहित संबंधित अधिकारियों को पूर्व तैयारियों के साथ कैंप के सफल संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

किन लाभुकों को है आधार सीडिंग करवाना आवश्यक?
पंचायत स्तर पर लगने वाले कैंप उन लाभुकों के लिए हैं:

जिन्हें ₹7500 की एकमुश्त सम्मान राशि 10 मार्च 2025 या उसके बाद प्राप्त हुई है.

इन लाभुकों के बैंक खातों को अब तक आधार से लिंक नहीं किया गया है.

किसे कैंप में आने की आवश्यकता नहीं?
जिन लाभुकों को सम्मान राशि 12 मार्च 2025 से पहले बीडीटी मोड के माध्यम से प्राप्त हुई थी,
उनका खाता पहले ही आधार से लिंक किया जा चुका है.
ऐसे लाभुकों को कैंप में आने की आवश्यकता नहीं है.

अप्रैल 2025 से लागू नई व्यवस्था
राज्य सरकार द्वारा पारित विभागीय संकल्प के अनुसार, अप्रैल 2025 से मंईयां सम्मान योजना की राशि का भुगतान केवल उसी बैंक खाते में किया जाएगा,
जो आधार से लिंक्ड और सिंगल खाता हो.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: क्या बागबेड़ा की प्यास बुझा पाएगी यह योजना, जमीनी हकीकत देख भड़के कांग्रेस नेता

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश

जमशेदपुर : जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के तहत उपायुक्त राजीव रंजन ने कार्यालय कक्ष में नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। इस…

Spread the love

Jhargram : वन्य विभाग व पुलिस ने आरा मिलों का किया औचक निरीक्षण, नियमों का उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

झाड़ग्राम : अवैध लकड़ी कारोबार और वन नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान तेज करते हुए शनिवार को झाड़ग्राम जिले के सांकराइल ब्लॉक में वन विभाग और पुलिस ने कई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time