Deoghar: पुलिस पर हमले और सड़क जाम मामले में बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी हृदय यादव गिरफ्तार

देवघर: कुंडा थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों पर हमले और सड़क जाम के मामले में वांछित चल रहे आरोपी हृदय नारायण यादव उर्फ हृदय राउत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हृदय मूल रूप से सारठ प्रखंड के फुलडोभा गांव का निवासी है और फिलहाल कुंडा मोड़ के पास रह रहा था.यह गिरफ्तारी कुंडा थाना कांड संख्या 58/2025 के तहत हुई है. यह मामला शक्ति मोबाइल यूनिट की महिला पुलिसकर्मी ममता देवी द्वारा दर्ज कराया गया था.

दर्ज हुए थे 14 नामजद और दर्जनों अज्ञात
एफआईआर में 14 नामजद आरोपियों के साथ-साथ 30 से 40 अज्ञात व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है. मामले की वादिनी ममता देवी ने बताया कि यह पूरी घटना एक सुनियोजित साजिश के तहत अंजाम दी गई थी, जिसका मकसद झारखंड सरकार और पुलिस-प्रशासन की छवि धूमिल करना था.

आरोपों में शामिल हैं:
महिला पुलिसकर्मी से गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार
वाहन जलाने की धमकी
पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से हमला
जान से मारने की नीयत से हमला

क्या है पूरा मामला?
2 मार्च 2025 को वाहन जांच के दौरान ट्रैफिक पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक महिला की मौत को लेकर उपद्रवियों ने कुंडा में बवाल मचाया. भीड़ ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को घेर कर पीटा, सड़क जाम किया और शव को चेकिंग स्थल पर रखकर प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की.

सीसीटीवी फुटेज से खुला झूठ
जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज में यह स्पष्ट हो गया कि जिस स्थान पर वाहन चेकिंग हो रही थी, वहां कोई हादसा नहीं हुआ था. पुलिस के अनुसार महिला की मौत बाइक से गिरने से हुई, और यह किसी अन्य स्थान की घटना थी, जहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था. इसके बावजूद कुछ स्थानीय नेता और मृतका के परिजनों ने भीड़ को उकसाया, जिससे अराजक तत्वों ने चेकिंग स्थल पर हंगामा किया और पुलिस पर हमला किया.

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar: पुलिसकर्मियों पर हमला मामले में एक और आरोपी की गिरफ्तारी

Spread the love

Related Posts

 Chakradharpur : ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत आरपीएफ और जीआरपी को मिली सफलता, तीन चोरी के मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

चक्रधरपुर: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत आरपीएफ और जीआरपी को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में…

Spread the love

Jamshedpur : जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश

जमशेदपुर : जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के तहत उपायुक्त राजीव रंजन ने कार्यालय कक्ष में नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time