Jamshedpur : गुरु नानक मध्य विद्यालय साकची के प्रधानाध्यापक के सेवानिवृति पर दी गई विदाई

जमशेदपुर : गुरु नानक मध्य विद्यालय साकची के प्रधानाध्यापक संतोख सिंह की सेवानिवृति पर विदाई समारोह आयोजित की गई । इसमें गुरु नानक मध्य विद्यालय साकची एवं गुरु नानक उच्च विद्यालय साकची के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित हुए। डॉक्टर आशा चौबे शिक्षिका ने कार्यक्रम का संचालन किया। छोटे बच्चों द्वारा स्कूल लाइफ पर नृत्य पेश किया गया। उज्जल दत्ता ने माउथ और्गन द्वारा बहुत ही खूबसूरत प्रस्तुति पेश की। गुरु नानक उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मधुबाला ने संतोख सिंह के तकरीबन 29 साल से ज्यादा सेवाकालीन के बारे में अपने विचार रखे । तथा साथ ही भावुक करने वाली कविता पाठ किया। गुरु नानक मध्य एवं उच्च विद्यालय साकची के शिक्षकों द्वारा प्रधानाध्यापक संतोख सिंह को उपहार देकर सम्मानित किया गया। अंत में सभी के द्वारा संतोख सिंह को बैंड बाजे के साथ डीयोढ़ी साहिब तक विदाई दी । गीत संगीत में रुचि रखने वाला संतोख सिंह चुनाव एवं शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी कई सरकारी योजनाओं में मास्टर ट्रेनर की भूमिका में रहे।

इसे भी पढ़ें : jadugora : नियोजन में पहली प्राथमिकता भूतपूर्व कर्मचारियों के पुत्रों या नोमनी को मिलें : सनातन भक्त 

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : किड्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल में मदर्स डे पर समर कैंप का आयोजन, प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

    जमशेदपुर : किड्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल डे केयर मानगो की ओर से मदर्स डे के मौके पर चार दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल में अध्ययनरत छात्र…

    Spread the love

    Jamshedpur : डीएफओ शबा आलम अंसारी ने किया ‘निःशुल्क समर कैंप’ के पोस्टर का विमोचन

    जमशेदपुर : जमशेदपुर वन प्रमंडल और नाट्य ट्रस्ट ‘गीता थिएटर’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले आगामी ‘निःशुल्क समर कैंप’ के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन शुक्रवार को अनुमंडलीय वन…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time