Baharagora: वन विभाग के ट्रेंच नहीं खोदने से लोगों को हो रही है परेशानी, हाथी आ जाते है सड़क पर

बहरागोड़ा: बाहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के सांड्रा पंचायत अंतर्गत लुगाहारा से पानीसोल लगभग तीन किलोमीटर सड़क पर वन विभाग द्वारा ट्रेंच नहीं खोदने से आए दिन जंगली हाथी सड़क पर चले आते हैँ. इसमें पानीसोल,लोधोनवाणी, लुगाहारा, बाकड़ा समेत कई गांव के लोगों आना जाना करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.ग्रामीण संजय महतो, कालीचरण माझी, अलिका महतो, गीता महतो,पारुल महतो, रोहिणी महतो,हाराधन महतो,मंटू महतो, तरुण महतो, बबलू महाली, लालटू महतो,पबन महतो आदि ने कहा की जंगली हाथियों का आक्रमण इन दिनों बहुत बढ़ गया है.

ग्रामीणों को लगता है डर

उक्त लगभग तीन किलोमीटर सड़क में वन विभाग द्वारा ट्रेंच नहीं खोदने से जंगली हाथी आसानी से सड़क पर इधर-उधर पार होते हैं. या फिर बीच सड़क में घूमते फिरते रहते हैं. इसलिए ग्रामीणों का सुबह से शाम तक आना-जाना करने में काफी डर लगता है. जिसमें कभी भी हाथी निकल कर ग्रामीणों के ऊपर आक्रमण कर सकता हैं. बताया गया कि बरसोल में बहुत सारे जगह पर वन विभाग द्वारा हाथियों को सड़क पर आर पार ना हो सके इसलिए ट्रेंच खोदा गया है. ग्रामीणों का वन विभाग से मांग है कि जल्द ही इस सड़क के दोनों साइड में जेसीबी मशीन लगाकर ट्रेंच खोदा जाये ताकि ग्रामीण बिना भयभीत के आना जाना कर सके. ऐसा करने से जंगली हाथी सड़क पर नहीं आएंगे. जिससे आने-जाने वाले लोगों को सुहलियत होगी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गुरु नानक मध्य विद्यालय साकची के प्रधानाध्यापक के सेवानिवृति पर दी गई विदाई


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : जेएमएम प्रतिनिधिमंडल ने बरसोल के नए थाना प्रभारी का किया सम्मान, क्षेत्र की सुरक्षा पर की चर्चा

    बहरागोड़ा : पूर्वांचल झामुमो मंडल कमेटी के वरिष्ठ नेता दीपक महापात्र के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बरसोल के नए थाना प्रभारी कुमार इन्द्रेश से मुलाकात कर उनको पुष्पगुच्छ से…

    Spread the love

    Jamshedpur : सुंदरनगर में केदारनाथ धाम की तर्ज पर बनेगा दुर्गा पूजा पंडाल, भूमि पूजन के साथ शुरू हुई तैयारी

    जमशेदपुर :  सुंदर नगर दुर्गा पूजा समिति द्वारा दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में बुधवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। पंडित कृपा शंकर शुक्ला ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time