वन नेशन वन इलेक्शन के साथ वन एजुकेशन भी होना चाहिए : सुधीर कुमार पप्पू

जमशेदपुर : वन नेशन वन इलेक्शन लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है. हमारे देश में सबसे जरूरी है वन एजुकेशन की.   भारतीय जनता पार्टी पतन की ओर बढ़ रही है इसीलिए वन नेशन वन इलेक्शन का जुमला फेंक रही है.  इससे लोकतंत्र कमजोर होगा और क्षेत्रीय पार्टी को नुकसान होगा. समाजवादी चिंतक और अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ये बातें कही है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पिछले 10 वर्षों में जो भी कहा है और जो भी वादे किये है किसी को पूरा नहीं कर सकी है.

इसे भी पढ़ें : बोकारो में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर निकाली गई बाइक रैली

भाजपा भ्रष्टाचारियों का संगठन बन गया है – सुधीर कुमार पप्पू

चुनी हुई राज्य सरकारों को परेशान करना और विपक्षी पार्टियों के सांसद विधायकों को प्रलोभन देकर अथवा सीबीआई और ईडी के माध्यम से दबाव डालकर उसे भाजपा में शामिल करना, भाजपा की इसी फार्मूले के तहत जितने भी भ्रष्टाचारी नेता थे वे सभी भाजपा में शामिल हो गए.  भाजपा भ्रष्टाचारियों का संगठन बन गया है. देश में भ्रष्टाचार महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है लेकिन मोदी सरकार चैन की बांसुरी बजा रही है. झारखंड में करारी हार के बाद गरीबों और लोकहित में मईया सम्मान योजना का भाजपा विरोध कर रही है. यानी मोदी और शाह अपनी चुनावी हार को पचा नहीं पा रहे हैं. जाहिर है कि विधानसभा चुनाव में मोदी और शाह पर हेमंत सोरेन भारी पड़े. भाजपा की सीट घट गई.  भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बड़ बोलेपन के कारण यह दुर्दशा हुई.

इसे भी पढ़ें : बीरबांंस रेलवे ट्रैक पर मिला युवक शव, ड्यूटी करने निकला था घर से


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी के सड़क हादसे में निधन पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जताया शोक

जमशेदपुर : सोनारी मरीन ड्राइव पर गुरुवार की अहले सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत अन्य लोगों के निधन…

Spread the love

Jamshedpur : ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा आयोजन

जमशेदपुर : झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को समझने की दिशा में एक कदम उठाते हुए दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार का आयोजन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time