झाड़ग्राम: झाड़ग्राम जिले के बेलियाबेडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बालू तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है. बुधवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर जुगडीहा नाका पोस्ट इलाके में छापेमारी कर बालू से लदा एक डंपर जब्त किया गया.
फर्जी नंबर प्लेट और बिना परमिट
पुलिस जांच में पाया गया कि डंपर पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी और चालक के पास बालू लाने-ले जाने का कोई वैध परमिट या दस्तावेज नहीं था. इस अवैध गतिविधि में लिप्त चालक की पहचान एस.के. इंजामुल के रूप में हुई है, जो बीरभूम जिले के घुरिसा गांव का निवासी है.
डंपर जब्त, चालक न्यायालय में प्रस्तुत
गिरफ्तारी के बाद इंजामुल को गुरुवार को झाड़ग्राम जिला न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. पुलिस द्वारा आगे की पूछताछ और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.
इसे भी पढ़ें : Adityapur: श्रमिकों की शहादत को नमन, कोल्हान मजदूर संघ ने श्रमिकों को दी कानूनी जानकारी




















































