Gua : पोक्सो एक्ट का फरार आरोपी ओडिशा से धराया, पुलिस ने भेजा जेल

नाबालिग का यौन शोषण करने का शिवो दास पर है आरोप

गुवा : पुलिस ने पोक्सो एक्ट के एक फरार आरोपी को रविवार को ओडिशा के जंगम जिले से गिरफ्तार किया. आरोपी शिवो दास को गुवा लाया गया. जहां उसे न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तूत कर जेल भेज दिया गया. शिवो दास के खिलाफ थाना में एक मामला गत 7 मई को भारतीय दंड संहिता की धारा 64 (2) (f) BNS 2023 एवं 4/6 पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ था. शिवो दास (25 वर्ष), ओडिशा के जंगम जिले के बेगुनिया, थानान्तर्गत गोदरा गांव का रहने वाला है. पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी ने थाना क्षेत्र की एक नाबालिग का यौन शोषण किया था. नाबालिग के द्वारा शिकायत दर्ज कराने पर आरोपी अपने गांव फरार हो गया. गुवा थाना प्रभारी ने आम जन से अपील की है कि वे ऐसे मामलों में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें.

इसे भी पढ़ें : Bahragoda : बड़सोल में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

Related Posts

Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

Spread the love

Jamshedpur : उलीडीह में युवक पर धारदार हथियार से हमला, घात लगाए कार सवार युवकों ने दिया घटना को अंजाम 

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। आदित्य विजन शोरूम में कार्यरत कर्मचारी राशिद, जो पुराना पुरुलिया रोड का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *