Baharagoda :  जंगली हाथियों के झुंड ने 4 एकड़ में लगे गरमा धान की फसल को रौंदा

हाथियों के निरंतर आगमन से किसान चिंतित
बहरागोड़ा :  प्रखंड अंतर्गत भादुआ और लुगाहारा गांव से सटे खेत में लगे गरमा धान की फसल को 5 से 8 जंगली हाथियों के झुंड ने बर्बाद कर दिया. उक्त घटना रविवार देर रात की है। जंगली हाथियों ने गांव में घुसकर करीब चार एकड़ में लगे गरमा धान की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया.इससे गांव के किसान  काफी आक्रोशित हैं. ग्रामीणों ने इसके लिए वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। हालांकि ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग की टीम पहुंची.
रतजगा कर हाथियों को खदेड़ने की मशक्कत करते रहे ग्रामीण
गांव के 60 परिवार रातभर जगकर विभाग की क्यूआरटी टीम  के साथ मिलकर मशाल व पटाखा के सहारे हाथियों को खदेड़ने में मशक्कत करते रहे. उधर ग्रामीणों का कहना है कि पिछले चार सालों से हाथियों के द्वारा लगातार फसल को नुकसान पहुंचाया जा रहा. कभी खेत में फसल बर्बाद करते हैं, तो कभी घर के पास मंडराते है. पहले वन विभाग हाथियों को भगाने के लिए मशाल, मोबिल व पटाखा जैसे सामग्री प्रदान करता था. लेकिन अब वह भी बंद हो गया. गांव के किसान निमाई महतो, नित्य रंजन महतो, कैलाश महतो, निशिथ महतो, गुरदास मुर्मू, बय मुर्मू, राजन महतो आदि ने बताया कि जंगल के बीच गांव होने व खाने-पीने की सुविधा मिलने के कारण हाथी इसी क्षेत्र में लौट आते हैं. ग्रामीणों ने मांग की है कि हाथियों से स्थायी रूप से छुटकारा दिलाने के लिए ठोस कार्रवाई की जाए.
Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा पंचायत भवन में मैया सम्मान योजना सत्यापन शिविर का शुभारंभ

गुवा :गुवा पश्चिमी पंचायत भवन स्थित प्रज्ञा केंद्र में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मैया सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन (वेरिफिकेशन) का कार्य बुधवार से शुरू किया गया। शिविर का…

Spread the love

Gua : सारंडा के जंगलों में अवैध शराब भट्ठियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, माफियाओं में मची खलबली

गुवा : सारंडा के घने जंगलों में वर्षों से सक्रिय अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। नशा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time