डालसा के अधिकार मित्र नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को कर रहे हैं जागरूक

झालसा के निर्देश पर जिले में चलाया जा रहा है 90 दिवसीय अभियान

सरायकेला  : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) रांची के निर्देश पर चलाए जा रहे 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला के पीएलवी (अधिकार मित्र) के द्वारा आम लोगों को जागरूक किया गया. इस दौरान सरायकेला के ईटाकुदर और बुंडू गांव में नुक्कड़ नाटक और जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया. प्राधिकार के सचिव तौसिफ मेराज की उपस्थिति में अधिकार मित्र एवं पारा लीगल वॉलेंटियर्स द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया.

इसे भी पढ़ेें : मिठाई दुकानदारों को डिस्प्ले बोर्ड में खाद्य सामग्री की मैन्यूफैक्चरिंग व अंतिम उपयोग की तिथि डालना अनिवार्य : एसीएमओ

लोगों को जागरूक करना मुख्य उद्देश्य :  सचिव

प्राधिकार के सचिव तौसीफ मेराज ने कहा निःशुल्क विधिक सेवा पहुंचाना और अपने अधिकारों, नशामुक्ति, बालश्रम और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है. 15 दिसम्बर से प्रारम्भ इस 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों एवं गांवों में विभिन्न प्रतियोगिताओं तथा अन्य माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की जाएगी. साथ ही अलग अलग गतिविधियों के द्वारा लोगों को कानूनी जानकारी प्रदान की जाएगी. समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक निःशुल्क विधिक सेवाएं उपलब्ध कराना प्राधिकार का मुख्य उद्देश्य है. जिसे पूरा करने के लिए अधिकार मित्र सक्रिय हैं.

इसे भी पढ़ेें : खरसावां पुलिस ने 8 एकड़ में लगे अवैध अफीम की फसल को किया नष्ट

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री के रक्तदान शिविर में 244 यूनिट हुआ रक्त संग्रहित

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री के द्वारा संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर आयोजित की गई। शिविर में कुल 244 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।…

Spread the love

Muri : राहे प्रखंड में तीन विकास योजनाओं का विधायक अमित महतो की मौजूदगी में हुआ शिलान्यास

मुरी:  सिल्ली विधानसभा के राहे प्रखंड क्तीषेत्नर में तीन  विकास योजना का शिलान्यासविधायक अमित महतो की उपस्थिति में गांव के वृद्ध माताओं के हाथों से किया गया।जिसमें पहला कस्तूरबा गांधी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time