सरायकेला : परिवहन एवं यातायात पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा माह के तहत बुधवार को सरायकेला के सिद्धो-कान्हू पार्क में जागरूकता अभियान चलाया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो ने आम लोगों से अपील की कि सड़क पर चलते समय सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन अवश्य करें. पैदल चल रहे राहगीर सड़क के बायें ओर सावधानी पूर्वक चले. सड़क पार करते समय सड़क के दोनों ओर देखते हुए सावधानी से सड़क पार करें. कभी भी दौड़कर सड़क पार नहीं करें. नेक नागरिक की भूमिका निभाते हुए सड़क दुर्घटना मे घायलों की सहायता करें तथा अपने संपर्क के व्यक्तियों को भी प्रेरित करें.मौके पर उपस्थित आम जनों को जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने तथा दूसरों को भी प्रेरित करने के लिए शपथ ग्रहण कराया.
इसे भी पढ़ें : डालसा के अधिकार मित्र नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को कर रहे हैं जागरूक
There is no ads to display, Please add some



















































