Adityapur: झामुमो नगर कमेटी की सक्रियता लाई रंग, सड़क व नाली दुरुस्त

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वॉर्ड संख्या-25 अंतर्गत आसंगी बस्ती (पूर्व वॉर्ड संख्या-02) में जुड़िया नाला के समीप क्षतिग्रस्त सड़क और नाली के कारण स्थानीय नागरिकों को लंबे समय से आवागमन में कठिनाई हो रही थी। राहगीरों और वाहन चालकों को गड्ढों और जलजमाव से जूझना पड़ रहा था।

मांग पत्र और नागरिक भागीदारी
इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की आदित्यपुर नगर कमेटी ने अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान के नेतृत्व में नगर निगम प्रशासक से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संबंधित स्थल के शीघ्र मरम्मत की मांग करते हुए एक लिखित मांग पत्र भी सौंपा।

सड़क व नाली दुरुस्त, जनता को मिली राहत
जनप्रतिनिधियों की सक्रियता और दबाव का असर यह हुआ कि नगर निगम ने पहल करते हुए सोमवार को जुड़िया नाला के पास की क्षतिग्रस्त सड़क और नाली की मरम्मत का कार्य पूर्ण करवा दिया। इससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली है।

झामुमो ने जताया आभार
मरम्मत कार्य के पूरा होने के उपरांत झामुमो आदित्यपुर नगर कमेटी ने नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान, उपाध्यक्ष राजेश लाहा, लालबाबू सरदार और बिरजू पति सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Gua: एमडीओ एवं मजदूरों की समस्याओं को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ हुआ सक्रिय, आंदोलन की दी चेतावनी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जया किशोरी ने भक्त नरसी की अटूट आस्था और प्रभु के प्रति समर्पण को किया उजागर

साकची में नानी बाई रो मायरो धार्मिक कथा का प्रथम दिन जमशेदपुर : शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्धारा आयोजित तीन दिवसीय भक्तों को भगवान…

Spread the love

Gua : गुवा के विभिन्न क्षेत्रों में मां मंगला की हुई पूजा-अर्चना, मांगी सुख-समृद्धि

गुवा : गुवा के विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धा और आस्था के साथ मां मंगला की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर केसरी समाज द्वारा गुवा रेलवे स्टेशन कॉलोनी में तथा गुवा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time