Deoghar : गणित शिरोमणि स्पर्धा आयोजित

 

देवघर: स्थानीय लच्छीरामका चैरिटेबल ट्रस्ट एवं साइंस एंड मैथमेटिक्स डेवलपमेंट आर्गेनाईजेशन के संयुक्त बैनर तले लच्छीरामका ट्रस्ट के संस्थापक न्यासी इंजीनियर यमुना प्रसाद लच्छीरामका एवं साइंस आर्गेनाईजेशन के राष्ट्रीय सचिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव के नेतृत्व में श्री रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर, जसीडीह एवं दीनबंधु उच्च विद्यालय में प्रहलाद राय लच्छीरामका स्मृति गणित शिरोमणि स्पर्धा का आयोजन किया गया, जिसमें सैंकड़ो विद्यार्थियों ने भाग लिया।

अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों ने शिरकत की

आयोजन में श्री रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर, तक्षशिला विद्यापीठ, ब्राइट कैरियर स्कूल, सुप्रभा शिक्षा स्थली, ब्लू बेल्स स्कूल, संत माइकल एंग्लो विद्यालय, भारती विद्यापीठ, ब्रिलियंट कोचिंग, एसजे एकाडमी, माउंट लिटेरा जी स्कूल, देवघर सेंट्रल स्कूल, डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल, देवघर संत फ्रांसिस स्कूल, जसीडीह संत फ्रांसिस स्कूल एवं अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों ने शिरकत की। ज्ञात हो प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ प्राप्त करन वाले को क्रमशः 5000, 3000, 2000, 1000 की राशि एवं ट्रॉफी, पंचम से दशम स्थान प्राप्त करने को मेडल एवं प्राप्तांक के आधार पर कुल 50 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मानगो विकास समिति ने विधायक सरयू राय से विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर की चर्चा

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

    परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

    Spread the love

    Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

    पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time