Jamshedpur: पर्यावरण जागरुकता के तहत चित्रकला, भाषणकला, क्विज और निबंध प्रतियोगिता 4 जून को

 

जमशेदपुर: भारत के पूर्वी राज्यों की पर्यावरण पर आधारित एकमात्र मासिक पत्रिका युगांतर प्रकृति 4 जून को पर्यावरण जागरुकता के तहत चित्रकला, भाषणकला, क्विज और निबंध लेखन का आयोजन करने जा रही है। इन चारों प्रतियोगिताओं का मूल विषय पर्यावरण ही है। गौरतलब है कि इस पत्रिका के संरक्षक जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय हैं। प्रतियोगिता गरम नाला स्थित राजेंद्र विद्यालय में  3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। प्रतियोगिता के आयोजन से जुड़े एसपी सिंह, मंजू सिंह और पवन सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो समूहों में होगी। पहले समूह में कक्षा 6 से 8 और दूसरे समूह में कक्षा 9 से 11 के बच्चे/बच्चियां हिस्सा लेंगे।प्रतियोगिता में सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चे भाग ले सकते हैं।

प्रतियोगिता का विषय है जमशेदपुर का पर्यावरण

समूह एक के लिए निबंध प्रतियोगिता का विषय है जमशेदपुर का पर्यावरण, जिसे अधिकतम 200 शब्दों में लिखना है। समूह दो के लिए निबंध प्रतियोगिता का विषय है-जमशेदपुर का पर्यावरण जिसे अधिकतम 500 शब्दों में लिखना है। निबंध हिंदी अथवा अंग्रेजी, किसी भी भाषा में लिखा जा सकता है। दोनों समूहों के लिए ऑन स्पॉट प्रतियोगिता कराई जाएगी। विषय प्रतिभागियों को खुद ही चुनना है। इस प्रतियोगिता के लिए आयोजक ड्राइंग शीट उपलब्ध कराएंगे लेकिन कलर, ब्रश आदि प्रतिभागियों को अपने साथ लाना होगा. क्विज (प्रश्नोत्तरी) प्रतियोगिता दोनों समूहों के लिए आयोजित की जाएगी।

30 मिनट की लिखित परीक्षा होगी

सबसे पहले आयोजन स्थल पर 30 मिनट की लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में मेरिट के आधार पर चयनित विद्यार्थियों को ऑरल क्विज के लिए अवसर प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक समूह से अधिकतम 5 प्रतिभागी गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे जबकि सभी गतिविधियों के लिए प्रथम दस स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। यह आयोजन 4 जून को राजेंद्र विद्यालय, गरम नाला, जमशेदपुर के वर्ग कक्ष एवं प्रेक्षागृह में अपराह्न 03 बजे से सायं 06 बजे के बीच आयोजित किए जाएंगे, जहां प्रतिभागियों के लिए जल एवं अल्पाहार की व्यवस्था होगी। पंजीयन गूगल शीट के माध्यम से ऑनलाइन कराया जा सकता है। पंजीयन निःशुल्क है जिसकी अंतिम तिथि 20 मई 0है। गूगल लिंक विद्यालय को उपलब्ध करा दिया जाएगा। अगर चाहें तो मोबाइल नंबर 7307071539 पर वाट्सएप्प करके भी गूगल शीट ले सकते हैं।

Spread the love

Related Posts

Gamharia : आंजनेय इस्पात कंपनी में चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, छोटा हाथी जब्त

गम्हरिया : गम्हरिया थाना क्षेत्र में स्थित आंजनेय इस्पात लिमिटेड कंपनी के स्टोर रूम से हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में 6 आरोपियों को…

Spread the love

Jamshedpur : अर्चना दुबे की जीत पर बधाई देने वालों का तांता, 17 को जुगसलाई प्रदीप मिश्रा चौक से निकलेगा विजय जुलूस

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के चुनाव में वाइस चेयरमैन निर्वाचित अर्चना दुबे को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय में ज्योंहि उनके निर्वाचित होने की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time