Gamharia: गम्हरिया के विद्या ज्योति स्पोर्ट्स ग्राउंड में 16 दिवसीय समर कैंप शुरू

गम्हरिया : टाटा आदित्यपुर काम्प्लेक्स गम्हरिया स्थित विद्या ज्योति स्पोर्ट्स ग्राउंड में टाटा स्टील ग्रोथ शॉप एवं टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की ओर से 16 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ हुआ. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि टिस्को मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने किया. पांडेय ने कहा कि हार व जीत जीवन के दो पहलु है. हार से हमें घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि उससे सीख लेने की जरूरत है.

बच्चों को विभिन्न प्रकार के खेल का प्रशिक्षण

टीजीएस के जीएम शरद शर्मा, मुख्य मानव संसाधन प्रबंधक इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट राशिद जाफरी व विभूति दंड अडेसरा के मार्गदर्शन पर आयोजित कैंप में सम्मानित अतिथि के रूप में टीजीएस हेड मैन्युफैक्चरिंग पंचम प्रेमलाल टांक, महामंत्री शिवलखन सिंह, विद्या ज्योति स्कूल प्रधानाध्यापक सुनील कुमार झा, टीजीएस एडमिन एंड इंजीनियरिंग के सिनियर मैनेजर संजय सिंह, मैनेजर स्पोर्ट्स संजय कुमार मिश्रा, कृपाल सिंह, नागेश्वर राव, उपस्थित थे. 29 मई तक चलने वाले कैंप में बच्चों को विभिन्न प्रकार के खेल का प्रशिक्षण दिया जायेगा. कार्यक्रम में टीजीएस एडमिन टीम के उदय शंकर पाठक, संजय कुमार, विकास बर्मा, रूस्तम कुमार बेज, प्रवीर मैती समेत टिस्को मजदूर यूनियन के सदस्य व बच्चे उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Gamharia: गौरव व श्रुति बने इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल गम्हरिया के स्कूल टॉपर

Spread the love

Related Posts

Potka : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर चित्रांकन प्रतियोगिता, बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

पोटका : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर प्रखंड कार्यालय के समीप फुटबॉल मैदान एवं…

Spread the love

Jadugora : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में पोटका से भागीरथी हांसदा व जालिम मार्डी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए पार्टी के उपाध्यक्ष

जादूगोड़ा : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में पोटका से भागीरथी हांसदा को वरीय उपाध्यक्ष व जालिम मार्डी को उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी की गई है। इधर इस आशय का पत्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time