Jharkhand: स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने खाई थी बदला लिए बिना दाढ़ी नहीं बनवाने की कसम, जानिए फिर क्या हुआ

रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने बुधवार को ट्विटर पर अपनी दाढ़ी बनवाते हुए एक तस्वीर साझा की. इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक बेहद दिलचस्प और प्रतीकात्मक संदेश लिखा, जो देखते ही देखते वायरल हो गया.

 

“ठाकुर… बदला लिए बिना दाढ़ी नहीं बनाऊंगा”
मंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा—
“कसम खाई थी, ठाकुर… बदला लिए बिना दाढ़ी नहीं बनाऊंगा!
युद्ध चला… इंतज़ार होता रहा…
कौन जीता, कौन हारा – पता नहीं।
सच क्या था, झूठ क्या – वो भी नहीं मालूम।”

 

राजनीति की लड़ाई में ट्रंप का नाम क्यों?
पोस्ट में आगे लिखा गया—
“पर इतना ज़रूर समझ आ गया कि हमारी लड़ाई में ट्रंप जीत गया।
अब चेहरा खुद कहने लगा – बस बहुत हुआ… अब कोई तुक नहीं दाढ़ी रखने।”

स्वास्थ्य मंत्री का यह ट्वीट इंटरनेट पर खूब चर्चा में है. कुछ लोग इसे राजनीतिक संकेत मान रहे हैं, तो कुछ इसे मंत्री की निजी भावनाओं की सार्वजनिक अभिव्यक्ति बता रहे हैं.

 

संदेश या व्यंग्य—कई तरह की व्याख्याएं
पोस्ट की शैली, शब्दों और संदर्भों को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. खास तौर पर “ट्रंप” के उल्लेख को लेकर जिज्ञासा और चुटकी दोनों देखी जा रही है. यह स्पष्ट नहीं है कि यह केवल हास्य है, कोई गूढ़ संदेश या राजनीतिक व्यंग्य.

 

इसे भी पढ़ें : East Singhbhum: शहीदों की माटी में राज्यपाल का नमन, स्वतंत्रता सेनानी चानकु महतो की प्रतिमा का किया अनावरण


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय सिल्ली में बनेगा 100 बेड का हॉस्टल, विधायक अमित कुमार महतो ने किया शिलान्यास

सिल्ली : सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सिल्ली में सोमवार को विधायक अमित कुमार महतो ने 100 बेड वाले नए हॉस्टल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर विद्यालय…

Spread the love

Muri : मोदीडीह में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन, सरना समिति को सौंपे गए वाद्य यंत्र

मुरी  :  मोदीडीह स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मती और सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा होने के बाद आज उद्घाटन किया गया। हिंडाल्को के वरिष्ठ एचआर अधिकारी के हाथों फीता काटकर केंद्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time