Potka : छऊ नृत्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का एक अहम हिस्सा है- बबलू नाथ सोरेन

पोटका प्रखंड अंतर्गत टांगराईन पंचायत के जोजोडीह गांव में 15 मई को वैशाख संक्रांति के उपलक्ष में आयोजित 44 वां वार्षिक सांस्कृतिक समारोह के प्रथम दिन छऊ नृत्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सीएम चंपई सोरेन के सुपुत्र बबलू नाथ सोरेन उपस्थित हुए। जिस दौरान बबलू नाथ सोरेन के द्वारा आयोजक कमेटी का हौसला बुलंद किया गया। वहीं ग्रामीणों द्वारा बबलू नाथ सोरेन को जोरदार स्वागत करते हुए मंच तक ले गया एवं बबलू नाथ सोरेन के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

छऊ नृत्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का एक अहम हिस्सा

मौके पर मंचासीन अतिथियों माताओं-बहनों एवं कलाकारों को संबोधित करते हुए बबलू नाथ सोरेन ने कहा छऊ नृत्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का एक अहम हिस्सा है। झारखंड के छऊ नृत्य की चर्चा सिर्फ भारत ही नहीं विदेश में भी की जाती है। यह नृत्य न केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि यह अपने भीतर कोई पौराणिक कथा और लोक परंपराओं को संजोए हुए हैं। जिससे समाज में नैतिक मूल्यों एवं सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने नृत्य के माध्यम से सभी वर्गों के लोगों को एक साथ मिलकर सामुदायिक एकता को बरकरार रखने की बात कही। छऊनृत्य के माध्यम से उड़ीसा मोहुलबस्य के महिला कलाकारों एवं हेंसल आमदा के कलाकारों ने दर्शकों को खूब मनोरंजन कराने के साथ -साथ पौराणिक कथाओं एवं लोक परंपराओं की सीख दी।

ये थे उपस्थित

मौके पर जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल,सामाजिक कार्यकर्ता पल्टु मंडल, उज्वल कुमार मंडल,पंचायत समिति सदस्य रामेश्वर पात्र, ए जे वाई सी जोजोडीह के अध्यक्ष कोंदा सरदार, सचिव रवि माझी, कोषाध्यक्ष सीतानाथ पातर, उपाध्यक्ष धनुर पातर,सह सचिव बाबूलाल पातर सह कोषाध्यक्ष राजेश मार्डी, प्रकाश पातर , भोलानाथ सरदार,मुख्य संरक्षक मोहनलाल सरदार, ग्राम प्रधान शिंगराई माझी आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Jhargram: संकराइल प्रखंड के रोहिणी में ‘अंचल कार्यक्रम’ आयोजित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोपोडेरा स्कूल में संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

जमशेदपुर: शनिवार को सुबह परसूडीह थानांतर्गत सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में एक छात्रा का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। शव मिलने की सूचना पाकर…

Spread the love

Jamshedpur : किड्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल में मदर्स डे पर समर कैंप का आयोजन, प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

जमशेदपुर : किड्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल डे केयर मानगो की ओर से मदर्स डे के मौके पर चार दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल में अध्ययनरत छात्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time