देवघर: शहर के कोरियासा वार्ड नं 10 स्थिति कपिध्वज समाज कोरियासा बजरंगबली मंदिर के प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 108 रामचरितमानस नवाह परायण हवात्मक महायज्ञ को लेकर ध्वाजारोहण किया गया। मौके पर अयोध्या के पंडित अवधेश शास्त्री के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि विधान से पूजन संपन्न किया गया। मौके पर उपस्थित समिति के अध्यक्ष शैलेश दुबे ने बताया कि महायज्ञ 28 मई कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय रामचरितमानस का संगीतमय राम कथा एवं प्रवचन हवन के साथ आरंभ कर दिया जाएगा। अनुष्ठान को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष शैलेश दुबे, सचिव धमेंद्र रमानी, कोषाध्यक्ष कार्तिक दास,उप सचिव बद्री रमानी, पंकज दुबे, मीडिया प्रभारी मुरारी मंडल, अजय साह, भैरव दास, ललन सिंह, सुकदेव रमानी, विरेन्द्र साह, रंजन दुबे, उदय रमानी तैयारी में जुटे हुए हैं।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: MSME योजना के तहत उद्यम पंजीकरण के लिए खास मौका, जानिए कब और कहाँ लगेगा शिविर
There is no ads to display, Please add some



















































