West Singhbhum: अभियान के दौरान बिजली गिरने से CRPF अधिकारी शहीद, तीन घायल

पश्चिमी सिंहभूम: गुरुवार की शाम सारंडा जंगल में अचानक हुए वज्रपात से सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर के चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी एमपी सिंह, जो मणिपुर के रहने वाले थे, ने शुक्रवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. उनकी पोस्टिंग कुछ माह पूर्व ही झारखंड में हुई थी.

घायलों में सहायक कमांडेंट सुबीर मंडल, जगुआर के एएसआई सुदेश और एएसआई चंदन हांसदा शामिल हैं. सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद नोवामुंडी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

नक्सल विरोधी अभियान के बीच गिरी आसमानी आफत
यह दुर्घटना बालिबा स्थित सीआरपीएफ कैंप से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर हुई. जवान नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे थे, तभी बारिश के बीच आसमान से बिजली गिरी और चारों इसकी चपेट में आ गए. बताया जा रहा है कि उस समय सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर और अन्य सुरक्षा बल संयुक्त अभियान पर थे.

विकट हालात में बचाव कार्य, अस्पताल से पहुंचाई गई मेडिकल सहायता
घटना की जानकारी मिलते ही किरीबुरु-मेघाहातुबुरु जनरल अस्पताल से ऑक्सीजन सिलेंडर और प्राथमिक उपचार सामग्री लेकर पुलिस और सीआरपीएफ की मेडिकल टीम मौके के लिए रवाना हुई. गंभीर घायलों को विषम परिस्थितियों के बीच कैंप से निकालकर इलाज के लिए भेजा गया.

इधर, मनोहरपुर एसडीपीओ जयदीप लकड़ा सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हुए.

कोल्हान डीआईजी ने दी आधिकारिक पुष्टि
कोल्हान रेंज के डीआईजी रतन चौथे ने वज्रपात की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चार जवान घायल हुए हैं. इनमें से एमपी सिंह ने इलाज के दौरान शहादत प्राप्त की. अन्य तीन जवानों का इलाज जारी है और स्थिति नियंत्रण में है.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट के 17 फैसले, जानिए कैसे बदलेंगे बुजुर्गों, छात्रों और आम जनता के दिन

Spread the love

Related Posts

बारीडीह का 8 साल का आदित्य राज मॉडलिंग में नंबर 2, विधायक सरयू राय घर पर जाकर मिले, हौसला बढ़ाया

जमशेदपुर :  जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय गुरुवार को बारीडीह निवासी वर्षा श्रीवास्तव और सतीश कुमार के सुपुत्र आदित्य राज से मिले और उन्हें शुभकामनाएं दीं, हौसला बढ़ाया। गौरतलब…

Spread the love

Bahragora : लाल बहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय में पांच नए क्लासरूम के निर्माण की शुरुआत, विधायक ने दी सौगात

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की खेडुआ पंचायत अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री प्लस टू उच्च विद्यालय जयपूरा में पांच नए वर्ग कक्ष भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास गुरुवार को विधायक समीर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time