Chaibasa: विद्यालय में छात्रों को मिली करियर की स्पष्ट दिशा, “रुचि के विषय ही सफलता की कुंजी”

चाईबासा: टोंटो प्रखंड अंतर्गत पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बामेबासा में विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण की राह को आसान बनाने के लिए आवश्यक सुझाव और मार्गदर्शन दिया.

बीडीओ ने किया छात्रों को संबोधित
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टोंटो प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित भगत ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि करियर काउंसलिंग से बच्चों की छिपी प्रतिभा और कौशल सामने आते हैं. उन्होंने कहा कि जीवन में सही दिशा चुनने के लिए अनुभवी मार्गदर्शकों के सुझावों को आत्मसात करना चाहिए.

विशेषज्ञों ने बताया करियर के विविध पहलू
इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त नारायण बोदरा, सुरेंद्र कोड़ाह, जयराम बारी, सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर शशि भूषण बारी और इंजीनियर विनोद हांसदा ने करियर निर्माण के शैक्षणिक आवश्यकताओं एवं विभिन्न विभागों में संभावनाओं पर प्रकाश डाला.

आयूब स्कूल पांड्रासाली के निदेशक प्रधान बिरुवा और उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीमडीह के प्रधान शिक्षक कृष्णा देवगम ने विशेषज्ञ व प्रेरक वक्ता के रूप में भाग लिया.

“रुचि के विषय ही सफलता की कुंजी”
प्रधान बिरुवा ने विद्यार्थियों को कॉलेज के विषयों का चयन अपनी रुचि के अनुसार करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि कई बार कोई विषय शुरू में उबाऊ लग सकता है, लेकिन योग्य शिक्षकों के संपर्क में आने से उसमें भी रुचि उत्पन्न होती है. दृढ़ इच्छाशक्ति से किसी भी विषय में निपुणता प्राप्त की जा सकती है.

“जीवन की हर सकारात्मक बात से लें प्रेरणा”
कृष्णा देवगम ने कहा कि सफलता पाने के लिए जीवन में हो रही सकारात्मक घटनाओं पर सतत दृष्टि बनाए रखनी चाहिए. जानकारी प्राप्त करने के लिए बड़े जनों और शिक्षकों से संपर्क में रहना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि टीन एज में जीवन संतुलित रखना अत्यंत आवश्यक होता है क्योंकि यही समय परिपक्वता और संयम की परीक्षा होती है. ऐसे समय में परिवार और समाज के अनुभवी लोगों की छाया में रहकर मार्गदर्शन लेना लाभदायक होता है.

नृत्य, पौधारोपण और साहित्यिक भेंट से सजी समापन गतिविधियाँ
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं कविता बोयपाई और पार्वती खंडाइत के नेतृत्व में मनमोहक संबलपुरी नृत्य की प्रस्तुति दी गई. विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. साथ ही साहित्यकार तिलक बारी ने विद्यालय को अपनी स्वरचित साहित्यिक पुस्तकों का संग्रह उपहार स्वरूप प्रदान किया.

आयोजन को बनाया गया सफल
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक चैतन्य बिरुवा, शिक्षक मिथिलेश कुमार, प्रीति पुरती, पूनम कुमारी हांसदा, अमित कुमार, शैलेन्द्र हेम्ब्रम, हिमानी पुरती, जायसवाल, लक्ष्मण लागुरी, लीलिम कुजुर, विनोद तिर्की, रुबी गुप्ता तथा विद्यालय प्रबंधन समिति की उपाध्यक्ष संगीता बारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक डॉ. आशुतोष कुमार ने कुशलतापूर्वक किया.

इसे भी पढ़ें : Potka: शिक्षा मंत्री के बयान से भड़के बंगाली समाज के बुद्धिजीवी, कहा – “यह हमारी मातृभाषा का अपमान है”

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : अपने मौलिक अधिकारों के लिए एक और लड़ाई की आवश्यकता है, इसके लिए शिक्षित होना जरूरी : सोनाराम सिंकु

जगन्नाथपुर में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय)  : जगन्नाथपुर रस्सैल उच्च विद्यालय प्लस टू परिसर में कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में रविवार को विश्व आदिवासी…

Spread the love

Jamshedpur : विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में जुटे हजारों लोग, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा की उठी आवाज

जमशेदपुर: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आदिवासी छात्र एकता, केंद्रीय कमेटी के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time