Chaibasa: MSME इकाइयों को अब कोयला लिंकेज मिलना होगा आसान, दस्तावेजों की होगी जांच

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी कुलदीप चौधरी की अध्यक्षता में नई कोयला वितरण नीति 2007 के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, सदर चाईबासा, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर तथा जगन्नाथपुर अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, जिला खनन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

MSME इकाइयों से आवेदन आमंत्रित करने का निर्णय
बैठक में निर्णय लिया गया कि झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड (JSMDC) से कोयला प्राप्त करने हेतु जिले के इच्छुक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) से आवेदन प्राप्त किए जाएं. इसके लिए समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित कर सूचना दी जाएगी ताकि सभी इच्छुक इकाइयां समय पर आवेदन कर सकें.

दस्तावेजों की होगी जांच, फिर भेजा जाएगा अनुशंसा पत्र
यह भी तय किया गया कि प्राप्त आवेदनों की समुचित जांच के बाद ही उन्हें कोयला लिंकेज हेतु झारखंड राज्य खनिज विकास निगम को अनुशंसित किया जाएगा. दस्तावेजों की सत्यता और पात्रता मानकों की पूर्ण जांच सुनिश्चित की जाएगी जिससे केवल उपयुक्त उद्योगों को ही कोयला आपूर्ति सुनिश्चित हो सके.

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: तिरंगे की शान में निकली जनयात्रा, चाईबासा की सड़कों पर गूंजा देशभक्ति का स्वर

Spread the love

Related Posts

Chakradharpur : जनवरी से मार्च के बीच चेन पुलिंग के 267 मामले हुए दर्ज, 245 लोगों को किया गया गिरफ्तार

दपूरे ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी, यात्रा के दौरान जिम्मेदारी पूर्ण व्यवहार की अपील चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल ने यात्रियों से ट्रेन यात्रा…

Spread the love

Jamshedpur : समाजसेवी रानी गुप्ता ट्रैफिक डीएसपी से मिली, शहर में जगह-जगह लग रहे जाम से निजात दिलाने की मांग

महिलाओं के साथ होने वाले अपराध पर दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग जमशेदपुर : शहर में बढ़ती यातायात अव्यवस्था और महिलाओं को न्याय मिलने में हो रही देरी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time