गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड के चामारू पंचायत के चार गांव—चामारू, रांगामाटिया, नूतनडीह और नेंग्टासाय के लोगों ने सार्वजनिक शिव पूजा समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय चड़क पूजा का भव्य आयोजन किया। इस दौरान हजारों श्रद्धालु शामिल होकर अपनी गहरी आस्था और श्रद्धा प्रकट करते नजर आए।
धूप की तेज़ी के बावजूद भक्तों ने भोक्ता टांगा का आनंद लेकर पूजा में भाग लिया। यह अनूठा उत्सव श्रद्धालुओं के हृदय में भक्ति की ऊर्जा का संचार करता रहा।
कील घोंपकर खंभे में झूलकर दिखाई अद्भुत भक्ति
गांव के भोक्ताओं ने अपनी आस्था का अद्भुत परिचय देते हुए पीठ में कील घोंप कर लगभग 30 फीट ऊंचे लकड़ी के खंभे में झूलकर भक्तिमय दृश्यों को जीवंत किया। इस असाधारण कर्म से उन्होंने श्रद्धा और समर्पण की मिसाल कायम की।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: कभी फूड प्लाजा, फिर बना सेंटर और अब उजड़ा खंडहर – कंवेंशन सेंटर की दुर्दशा पर फूटा सरयू राय का गुस्सा
There is no ads to display, Please add some


















































