Gamharia: मुड़कुम में धूमकुड़िया भवन निर्माण स्थल का ग्रामीणों ने किया विरोध

गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड के यशपुर पंचायत अंतर्गत मुड़कुम में सीतारामपुर डैम किनारे प्रस्तावित धूमकुड़िया भवन निर्माण पर ग्रामीणों द्वारा आपत्ती प्रकट की गयी. इसको लेकर ग्रामीणों की बैठक माझी बाबा जोगेंद्र मार्डी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें निर्माण स्थल के विरोध में प्रदर्शन किया गया. साथ ही गांव के बीच निर्माण कराने की मांग की गयी. श्री मार्डी ने कहा कि नियमतः पूरे गांव के ग्रामीणों के साथ ग्रामसभा कर योजना के लिए स्थल चयन होना था, लेकिन कुछ लोग निजीस्वार्थ के लिए भोले-भाले ग्रामीणों के साथ पॉकेट बैठक कर उसे ग्रामसभा का रूप देकर सीतारामपुर डैम किनारे स्थल चयन किया गया है.

ग्रामीणों ने विरोध किया

उक्त स्थल पर धूमकुड़िया भवन का निर्माण होने से वह अनुपयोगी व शराबियों का अड्डा बनकर रह जायेगा. मार्डी ने बताया कि मामले को लेकर पूर्व में ही विभाग से शिकायत की गयी थी, जिस पर जांच भी हुई. इसके बाद भी निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कराये जाने का ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया. ग्रामीणों ने कहा कि स्थल परिवर्तन नहीं होने तक विरोध जारी रहेगा. बैठक में नायके बिदूर माझी, पूर्व वार्ड सदस्य काश्मीर टुडू, पाथर हेंब्रम, ताला मुर्मू, नारायण मुर्मू, सुकलाल मुर्मू, मार्कंड मार्डी, सुकलाल मुर्मू, लेकाराम राम टुडू, हिलू मार्डी, दिकू मुर्मू, बाबूलाल मुर्मू समेत काफी संख्या में महिला-पुरूष शामिल थे.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी के सड़क हादसे में निधन पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जताया शोक

    जमशेदपुर : सोनारी मरीन ड्राइव पर गुरुवार की अहले सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत अन्य लोगों के निधन…

    Spread the love

    Jamshedpur गोलमुरी केनरा बैंक में हथियारबंद अपराधियों का धावा, बैंककर्मियों को बंधक बनाकर 43 लाख नकद व सोना की लूट

    घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए अपराधी, करोड़ों की संपत्ति लूटे जाने की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच जमशेदपुर :  गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time