गम्हरियाः बड़ा गम्हरिया बेसिक स्कूल स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में नामांकित बच्चों के बीच ऊनी वस्त्र का वितरण किया गया. इस दौरान अतिथि के रूप में उपस्थित झाममो आदित्यपुर नगर संयोजक शंकर मुखी ने केंद्र के 23 बच्चों को ऊनी स्वेटर प्रदान किया. साथ ही ठंड के मौसम में सावधानी बरतने की अपील अभिभावकों से की. इसके अलावा विधायक दशरथ गागराई के जन्मदिन के मौके पर मुखी ने बच्चों के बीच टॉफी का भी वितरण किया. कार्यक्रम में सेविका विमला देवी, सहायिका संयुक्ता नायक, सुलेखा दे, सरस्वती देवी, बसंती बागती आदि उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ेः सरायकेला में प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा प्लास्टिक कैरी बैग
There is no ads to display, Please add some



















































