Jamshedpur: उलीडीह में सफाई व्यवस्था पर JDU का प्रहार, आने वाले दिनों में होगा विरोध प्रदर्शन?

जमशेदपुर: जनता दल (यूनाइटेड) उलीडीह थाना समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में क्षेत्र की विविध समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई. विशेष रूप से मानगो नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त सफाई संकट को लेकर चिंता व्यक्त की गई.

दयनीय है सफाई व्यवस्था, ठेकेदार विफल
बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है. निगम के अधिकारी सफाई व्यवस्था को लेकर उदासीन बने हुए हैं. ठेके पर नियुक्त सफाई एजेंसियां अपना कार्य सुचारू रूप से करने में पूरी तरह असफल सिद्ध हो रही हैं.

चेतावनी: विरोध प्रदर्शन के लिए तैयार है जदयू
थाना समिति अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी गहरी निद्रा में सोए हुए प्रतीत होते हैं. उपनगर प्रशासक से लेकर अन्य सभी अधिकारी जनता के प्रति जवाबदेह हैं. यदि जल्द ही कार्यशैली में सुधार नहीं होता है, तो जदयू उलीडीह थाना समिति नगर निगम के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं ‘हल्ला बोल’ कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें उनकी जिम्मेदारियों का एहसास कराएगी.

बैठक में मौजूद रहे कई प्रमुख पदाधिकारी
इस बैठक में जदयू जिला सचिव विकास साहनी, थाना समिति के महामंत्री मनोज गुप्ता, शंकर बनर्जी, उपाध्यक्ष संजय सिंह, सचिव विजेंद्र सिंह, राहुल तिवारी, अभिजीत सेनापति, प्रतिभा सिंह, मनोज राय, मनोज ओझा, संगीता शर्मा, योगेंद्र साहू और सागर दत्ता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: 25 मई को संविधान की रक्षा के लिए जमशेदपुर में जुटेंगे दिग्गज


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

Spread the love

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time