सरायकेला-खरसावां: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ चांडिल प्रखंड के चिलगू-चाकुलिया स्थित अपने फुफेरे भाई व झारखंड आंदोलनकारी दिवंगत कपूर कुमार टुडू (कपूर बागी जी) के पैतृक आवास पहुंचे.
यहां उन्होंने स्व. टुडू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री ने दिवंगत के शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढ़स बंधाया और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें.

झारखंड आंदोलन के एक सजग प्रहरी थे कपूर टुडू
कपूर बागी जी झारखंड आंदोलन के एक निष्ठावान कार्यकर्ता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने वाले व्यक्ति थे. उनका निधन 6 मई 2025 को हुआ था. वे अपने पीछे माता, पत्नी, दो पुत्रों एवं एक पुत्री को छोड़ गए हैं.
मुख्यमंत्री की इस निजी यात्रा ने यह स्पष्ट किया कि झारखंड की राजनीति में भावनाओं और व्यक्तिगत संबंधों की भी गहरी भूमिका है.
इसे भी पढ़ें : Bihar Election: बिहार में अकेले ताल ठोकने की तैयारी में झामुमो, गठबंधन से असंतुष्ट JMM ने दिखाए संकेत
There is no ads to display, Please add some



















































