बेहतर इलाज के लिए अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया

दिल्ली: तिहाड़ जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को शुक्रवार को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है. उल्लेखनीय है कि मई 2024 में मुंबई की एक विशेष अदालत ने गैंगस्टर छोटा राजन को 2001 में होटल व्यवसायी जया शेट्टी की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई, जबकि पत्रकार जे डे की हत्या के मामले में उसे छह साल पहले इसी तरह की सजा सुनाई गई थी. महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम के तहत मामलों के लिए विशेष न्यायाधीश एएम पाटिल ने राजन को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 120बी (आपराधिक साजिश) और मकोका के प्रावधानों के तहत दोषी ठहराया. अदालत द्वारा आजीवन कारावास के साथ ही 16 लाख रुपया का जुर्माना भी लगाया गया.

इसे भी पढ़ेःपोड़ाहातु में डीप बोरिंग व जलमीनार का जिला परिषद सदस्य ने किया शिलान्यास

सजा के बाद दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर छोटा राजन, जिसका असली नाम राजेंद्र सदाशिव निकालजे है, को अक्टूबर 2015 में इंडोनेशियाई पुलिस ने बाली से भारत प्रत्यर्पित किए जाने से पहले गिरफ्तार किया था. प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटा राजन को तबीयत बिगड़ने पर बेहतर ईलाज के लिए एम्स में भरिती कराया गया है.

Spread the love

Related Posts

Jhargram : गोपीबल्लभपुर अस्पताल के सामने हुई फायरिंग का 9 घंटे के भीतर खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद 

झाड़ग्राम : गोपीबल्लभपुर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के सामने दिनदहाड़े हुई फायरिंग के घटना का झाड़ग्राम जिला पुलिस ने महज 9 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई…

Spread the love

Muri : 22 दिनों से लापता 18 माह की मासूम अदिति पांडे मामले में परिजनों से मिले विधायक जयराम महतो, पुलिस को दिया दो दिन का अल्टीमेटम

जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा दो दिनों में कार्रवाई नहीं होने पर होगा जोरदार आंदोलन मुरी : रांची के कोकर निवासी 18 माह की मासूम अदिति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time