पोड़ाहातु में डीप बोरिंग व जलमीनार का जिला परिषद सदस्य ने किया शिलान्यास

क्षेत्र का विकास ही प्राथमिकता : सविता सरदार.

पोटका : प्रखंड के चाकड़ी पंचायत अंतर्गत पोड़ाहातु गांव में चुनका सरदार के घर के पास जिला परिषद से स्वीकृत 15 वें वित्त आयोग की राशि से डीप बोरिंग सह जलमीनार का निर्माण किया जाएगा. इस योजना का शिलान्यास मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य सविता सरदार ने गुरुवार को नारियल फोड़कर किया.

इसे भी पढ़ें : बड़ा गम्हरिया आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को मिला ऊनी वस्त्र

ग्रामीणों की मांग हुई पुरी

मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास करना ही मेरी प्राथमिकता है. पेयजल के लिए ग्रामीणों ने यहां जलमीनार की मांग किया, इसे अब पुरा किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इसके पूर्व क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सड़क, पेयजल, हाई मास्क लाइट स्थापित कर ग्रामीणों की मांग पुरा करने का पहल हुआ है. इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज सरदार, श्यामल महाकुड़, जूनियर मनोज सरदार, प्रकाश सरदार, समीर सरदार, चूनका सरदार, मैतीशन सरदार, प्रदीप सरदार, रुड़ी सरदार, पति सरदार, नाया प्रबल सरदार, विशाल खाड़वाल, चितरंजन सरदार, नारी सरदार, धनेश्वर सरदार सहित अन्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : मानगो पेयजल परियोजना पर तीन दिनों में रिपोर्ट तलब, अधीक्षण अभियंता सिविल और मैकेनिकल से मांगा प्रतिवेदन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम में भाजपा ने मनाया पीएम मोदी का जन्म दिन, चाड़दा काली मंंदिर में जला 1000 दीपक 

झाड़ग्राम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को झाड़ग्राम जिले में भाजपा की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में झाड़ग्राम के…

Spread the love

Jhargram : विवेकानंद मेमोरियल इंस्टीट्यूशन में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन, ICDS एवं POSH एक्ट की दी गई जानकारी

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर विवेकानंद मेमोरियल इंस्टीट्यूशन में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में श्रमिकों, आंगनबाड़ी (ICDS) कर्मियों तथा स्वयं सहायता समूहों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time