गुवा में टेंपो पलटने से 12 मजदूर गंभीर रूप से घायल

ठाकुरा पुल के पास संतुलन बिगड़ने के कारण टेम्पो पलटी.

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के ठाकुरा पुल के पास शुक्रवार 10 जनवरी की सुबह लगभग 10 बजे सड़क दुर्घटना में मजदूरों से भरी टेम्पो पलट गई. इस हादसे में टेम्पो में सवार 14 मजदूरों में से 7 गंभीर रूप से और 5 आंशिक रूप से घायल हो गए. एक मजदूर की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही गुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया.

इसे भी पढ़ें : राजद विधायक आलोक कुमार मेहता के 18 ठिकानों पर ईडी का छापा,विधायक लालू यादव के करीबी बताए जाते है

तेज रफ्तार के कारण घटी घटना

गंभीर रूप से घायल 7 मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर किया गया है. मजदूरों ने बताया कि ठाकुरा गांव क्षेत्र में रेलवे लाइन का निर्माण कार्य चल रहा था. इस कार्य की जिम्मेदारी ठेकेदार प्रफुल्लो और मुंशी विकास सिंह की थी. नोवामुंडी के विभिन्न गांवों से आए 14 मजदूर सुबह साइकिल से बड़ा जामदा पहुंचे, जहां से उन्हें एक टेम्पो में ठूंसकर काम के स्थान पर ले जाया जा रहा था. टेम्पो का चालक, बीनू गुप्ता, तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था. ठाकुरा पुल के समीप संतुलन बिगड़ने के कारण टेम्पो पलट गई.

इसे भी पढ़ें : पोटका में 200 लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

गंभीर रूप से घायल मजदूर के नाम – 

गोनो केराई (हेसापी), सोमा बादरी (मेरेलगड़ा), सुखराम बरजो (मेरेलगड़ा), चरण लागुरी (मेरेलगड़ा), गंगाराम बरजो (मेरेलगड़ा), टीमा पूर्ति (मेरेलगड़ा), चुमरु चातोम्बा (बालजोरी).

इसे भी पढ़ें :पोड़ाहातु में डीप बोरिंग व जलमीनार का जिला परिषद सदस्य ने किया शिलान्यास

गुवा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

आंशिक रूप से घायल मजदूरों में सानसंग तोपनो (बालजोरी), हरीश चातोम्बा (बालजोरी) जयराम चातोम्बा (बालजोरी),नरसिंह चातोम्बा (बड़ा बालजोरी),मानकी हेम्ब्रम (कुदापी) शामिल है. दुर्घटना के लिए मुख्य रूप से रेलवे ठेकेदार, मुंशी और टेम्पो चालक को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है.  टेम्पो में क्षमता से अधिक मजदूरों को ठूंसकर ले जाया जा रहा था, जो परिवहन विभाग के नियमों का सीधा उल्लंघन है. तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही ने इस दुर्घटना को और गंभीर बना दिया. गुवा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार सभी संबंधित पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुटी है. इस घटना ने ठेकेदार और प्रबंधन की लापरवाहियों को उजागर किया है, जिससे मजदूरों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं. यह हादसा मजदूरों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार का जीता-जागता उदाहरण है. आवश्यक है कि जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं.

इसे भी पढ़ें :बड़ा गम्हरिया आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को मिला ऊनी वस्त्र


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time