Gamharia: रेल पटरी पर मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

गम्हरिया: गम्हरिया थाना क्षेत्र के कोलाबिरा ओपी अंतर्गत बीरबांस रेलवे स्टेशन के समीप रेल पटरी से एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान बीरबांस गांव के 35 वर्षीय शक्तिधर कुंभकार के रूप में की गई है.

घर से निकला था युवक, नहीं लौटा वापस
परिजनों के अनुसार युवक मंगलवार को किसी कार्य से घर से निकला था. देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजन चिंतित हो उठे. बुधवार सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर रेलवे ट्रैक पर पड़ी, तो वहां शव देख तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस ने शव को लिया कब्जे में, जांच जारी
सूचना पाकर कोलाबिरा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. मृतक की मृत्यु दुर्घटना है या किसी साजिश का हिस्सा, इस पर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: स्कूलों के नजदीक तम्बाकू की बिक्री, अब नहीं चलेगी!, SDM ने वसूला जुर्माना

Spread the love

Related Posts

Bahragora : हाथियों के झुंड ने धानघोरी गांव में मचाया उत्पात, सब्जी की फसलें की बर्बाद

बहरागोड़ा :बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत धानघोरी गांव में रविवार रात करीब छह हाथियों के एक झुंड ने जमकर तांडव मचाया, जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। श्मशान घाट की…

Spread the love

Jhargram : आंधी बारिश में ढहा मिट्टी का घर, दबने से छात्रा की मौत, पिता हैं पक्षाघात के मरीज

झाड़ग्राम :  बिनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिल्दा के बड़शुकजोड़ा गांव में तेज बारिश के बीच मिट्टी का घर ढहने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में 21 वर्षीय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time