Chandil: चांडिल के गौरांगो दत्ता की पहल से मासूम को मिला नया जीवन, रांची रिम्स में सफल सर्जरी

चांडिल: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया ज़िले के भवानीपुर गांव का एक आठ माह का मासूम बच्चा गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहा था। उसके सिर का आकार असामान्य रूप से बड़ा हो गया था।
गरीबी के कारण परिवार इलाज करवाने में असमर्थ था। लाखों रुपये की जरूरत ने पिता को पूरी तरह बेबस कर दिया था।

गौरांगो दत्ता

समाजसेवी गौरांगो दत्ता बने उम्मीद की किरण
परिवार की इस तकलीफ की जानकारी जब चांडिल अनुमंडल के समाजसेवी एवं पंचायत समिति प्रतिनिधि गौरांगो दत्ता को मिली, तो उन्होंने तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए मामले को संज्ञान में लिया।
गौरांगो दत्ता ने रांची स्थित रिम्स के न्यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टर विकास कुमार से संपर्क किया। डॉक्टर ने बिना देरी के बच्चे को रिम्स लाने का आग्रह किया और निशुल्क इलाज का आश्वासन दिया।

रांची रिम्स में हुआ सफल ऑपरेशन
बच्चे को रांची रिम्स में भर्ती कराया गया। सभी आवश्यक जांच के बाद न्यूरोलॉजी विभाग की विशेषज्ञ टीम ने सर्जरी की प्रक्रिया शुरू की।
डॉक्टरों की टीम द्वारा सावधानीपूर्वक की गई सर्जरी सफल रही और अब बच्चा स्वस्थ है। यह सर्जरी गरीब परिवार के लिए एक चमत्कार से कम नहीं।

परिवार ने जताया आभार
परिवार ने समाजसेवी गौरांगो दत्ता एवं डॉक्टर विकास कुमार के प्रति गहरा आभार प्रकट किया।
उनका मानना है कि यदि समय पर मानवीय पहल नहीं होती, तो बच्चे की जान बचाना मुश्किल था।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: “जब तक कोड नहीं, तब तक जनगणना नहीं” – झामुमो का बड़ा एलान, 27 मई को विराट धरना

Spread the love

Related Posts

potka : मुखिया की शिकायत प र हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग पहुंची प्रदूषण विभाग की टीम, प्रदूषण रोकथाम के दिए निर्देश

पोटका : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग से हो रही लोडिंग-अनलोडिंग एवं ओवरलोडिंग परिवहन के कारण क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को लेकर पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज की ओर से प्रदूषण…

Spread the love

Gua : सारंडा में एक अनोखा वृद्धाश्रम ” अपना घर ” 14 बुजूर्गों का बेटा बनकर घर पर ही सेवा कर रहे हैं समाजसेवी संतोष पंडा

गुवा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : झारखंड के अति दुर्गम क्षेत्र सारंडा में समाजसेवी संतोष पंडा के द्वारा जंगल के विभिन्न गांव के 14 बुजूर्गों  की बेटा बनकर सेवा कर रहे हैं। कुमडी,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time