Gamharia: जमशेदपुर से रांची लौटते समय बाबूलाल मरांडी का गम्हरिया में भावपूर्ण स्वागत

Spread the love

गम्हरिया: नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का गुरुवार को गम्हरिया में भव्य स्वागत किया गया. वे जमशेदपुर से रांची लौट रहे थे, इसी क्रम में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें गर्मजोशी से अभिवादन किया. इस संक्षिप्त मुलाकात के दौरान बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए भाजपा संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने की अपील की. उन्होंने कार्यकर्ताओं को नियमित जनसंपर्क, स्थानीय समस्याओं की पहचान और निरंतर सक्रियता बनाए रखने का सुझाव दिया.

कार्यकर्ताओं में दिखा जोश और ऊर्जा
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, महामंत्री राकेश सिंह, मनोज तिवारी, रमेश हांसदा, मनोरंजन नंदी, प्रमोद पाठक, विनोद झा, विवेक कुमार, अनय सिंह, सुनीता मिश्रा, चंद्रनाथ महतो, सोनोका गोराई, छबि गोराई, ललिता दास समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यकर्ताओं ने मरांडी को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनका मार्गदर्शन प्राप्त कर उत्साहित दिखे.

इसे भी पढ़ें : Gamharia: सांसद महतो से मिले AIT के उपनिदेशक, संसद रत्न मिलने पर दी बधाई


Spread the love

Related Posts

Homage to Shibu Soren: दिल्ली से रांची पहुंचा दिशोंम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर

Spread the love

Spread the loveरांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी समुदाय के नेता शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर भारी श्रद्धा और सम्मान के बीच पहुंचा। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता,…


Spread the love

Sawan 2025: चिड़िया के चंदेश्वर मंदिर के पुजारी जानिए शिव हमें क्या सिखाते हैं?

Spread the love

Spread the loveपश्चिमी सिंहभूम:  सावन माह की चौथी और अंतिम सोमवारी पर चिड़िया के चंदेश्वर शिव मंदिर में श्रद्धालु बड़ी संख्या में एकत्र हुए। शिवभक्त सुबह से ही पूजा, अर्चना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *