गम्हरिया: नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का गुरुवार को गम्हरिया में भव्य स्वागत किया गया. वे जमशेदपुर से रांची लौट रहे थे, इसी क्रम में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें गर्मजोशी से अभिवादन किया. इस संक्षिप्त मुलाकात के दौरान बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए भाजपा संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने की अपील की. उन्होंने कार्यकर्ताओं को नियमित जनसंपर्क, स्थानीय समस्याओं की पहचान और निरंतर सक्रियता बनाए रखने का सुझाव दिया.
कार्यकर्ताओं में दिखा जोश और ऊर्जा
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, महामंत्री राकेश सिंह, मनोज तिवारी, रमेश हांसदा, मनोरंजन नंदी, प्रमोद पाठक, विनोद झा, विवेक कुमार, अनय सिंह, सुनीता मिश्रा, चंद्रनाथ महतो, सोनोका गोराई, छबि गोराई, ललिता दास समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यकर्ताओं ने मरांडी को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनका मार्गदर्शन प्राप्त कर उत्साहित दिखे.
इसे भी पढ़ें : Gamharia: सांसद महतो से मिले AIT के उपनिदेशक, संसद रत्न मिलने पर दी बधाई
There is no ads to display, Please add some



















































