घाटशिला : घाटशिला अनुमंडल के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण अब मकर संक्रांति के रंग में रंगने लगे हैं. इस पर्व को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. क्षेत्र की हाट सजने लगी है. खरीदारी के लिए बाजारों में भी चहल-पहल दिखाई पड़ रही है. अनुमंडल के सभी प्रखंड क्षेत्र के साप्ताहिक हाट में भी मकर को लेकर भारी भीड़ उमड़ रही है. बांस की टोकरी की मांग ज्यादा देखी जा रही है. मकर संक्रांति पर गुड़ पीठा की भारी मांग होती है. घर-घर गुड़ पीठ बनता है.
इसे भी पढ़ें : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को मिली बम से उड़ाने की धमकी, कैंपस की बढ़ाई गई सुरक्षा
कपड़ो की दुकान सजी
लोग इसे ही मकर की प्रमुख मिठाई के रूप में पसंद करते हैं. बांस की टोकरी 20 रुपये से लेकर दौ सौ रुपये तक की दर पर बिक रही है. साप्ताहिक हाट में भी मकर को लेकर तरह-तरह के कपड़े और कई तरह की जरूरत के सामानों की दुकानें सज गयी हैं. बता दे कि ग्रामीण क्षेत्र में मकर का पर्व लगभग एक महीना तक लोग मानते हैं. मकर के अवसर पर नए धान के चावल से पीठा तैयार किया जाता है. ग्रामीण क्षेत्र में घर को मिट्टी से सजाया जाता है. हाटों में टुसू की प्रतिमाओं की भी बिक्री होती है.
इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा में बांस से लदा ट्रक पलटा, चालक घायल
There is no ads to display, Please add some



















































