सोनारी के खूंटाडीह में पुलिस ने की छापेमारी, 23 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद, एक गिरफ्तार

मोनी कफ सिरप नशेड़ियों को बेचाता था, जिसका इस्तेमाल नशेड़ी नशे के लिए किया करते थे.

जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने बीते दिनों ही नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए मानगो के एक दवा दुकान से भारी मात्रा में नशिली दवाइयां बरामद की थी. एक बार फिर पुलिस ने सोनारी में छापेमारी कर कफ सिरप और अवैध महुआ शराब के साथ सोनारी खुंटाडीह निवासी मोनी बोरकर उर्फ गौतम बोरकर को गिरफ्तार किया है. मोनी कफ सिरप को नशेड़ियों को बेचाता था जिसका इस्तेमाल नशेड़ी नशे के लिए किया करते थे. शुक्रवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि सोनारी के खूंटाडीह में एक व्यक्ति द्वारा नशे का कारोबार किया जा रहा है.  सूचना का सत्यापन करते हुए पुलिस ने एक टीम का गठन कर छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मोनी के पास से कुल 107 पीस विनसिरेक्स और 29 पीस ऑनरेक्स कफ सिरप के अलावा 23 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की है. जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपये आंकी गई है.

इसे भी पढ़ें :रघुनाथपुर में तालाब में नहाने जा रही महिला को हाथी ने पटका, हालत गंभीर

हाल ही में जेल से आ चुका है आरोपी

सिटी एसपी ने बताया कि आरोपी मोनी पूर्व में भी कई बार अवैध महुआ शराब बेचने के मामले में जेल जा चुका है. पुलिस ने उसे विधानसभा चुनाव के दौरान ही जेल भेजा था पर वह जमानत पर बाहर आ गया. जमानत पर बाहर आने के बाद उसकी पहचान एक युवक से हुई जिसने उसे कफ सिरप बेचने के लिए तैयार किया. इसके बाद मोनी ने बस्ती में ही किराए पर एक झोपड़ी खरीदी जहां से वह व्यापार कर रहा था. पुलिस मोनी के साथी की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है.

इसे भी पढ़ें : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर जीजीएम ने किया फूड प्लाजा का उद्घाटन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : जांझिया गांव में मां मनसा पूजा का भव्य शुभारंभ: कलश यात्रा और पारंपरिक करतबों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बहरागोड़ा: मंगलवार शाम को बहरागोड़ा के जांझिया गांव में सार्वजनिक मनसा पूजा कमेटी के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय मां मनसा पूजा का शुभारंभ पहले दिन तालाब से निकाली गई…

Spread the love

Jhargram : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ  झाड़ग्राम पुलिस की कार्रवाई, 12 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

झाड़ग्राम : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए झाड़ग्राम थाना पुलिस ने 12 किलो गांजा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time