Adityapur: SDP डोनेशन में आदित्यपुर के दो युवाओं ने रचा इतिहास

आदित्यपुरः सामाजिक संस्था श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक रहा. संस्था के दो युवा सदस्य सुनीत शाह और राकेश विभूति ने अपने जीवन के 25वें रक्तदान को पूरा कर समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया. सुनीत शाह ने अब तक कुल 25 बार रक्तदान किया है, जिसमें 16 बार उन्होंने सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (SDP) दान किए हैं. वहीं, राकेश विभूति ने 25 रक्तदान में 19 बार SDP डोनेशन कर अपने सेवा भाव को साकार किया. दोनों युवाओं का समर्पण और संकल्प देखकर मंडली के सदस्य गौरव से भर उठे.

चिकित्सकों और मंडली संरक्षक की उपस्थिति
इस प्रेरणादायी उपलब्धि के मौके पर मंडली के संरक्षक सह संस्थापक, जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, डॉ. रीता सिंह, डॉ. एल बी सिंह, डॉ. निर्जला झा, अनूप कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. सभी ने दोनों रक्तदाताओं की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: नये MGM अस्पताल में चिकित्सकों की लेटलतीफी पर भड़के मरीज और परिजन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कदमा गणेश पूजा महोत्सव का उद्घाटन 14 को, 30 सितंबर तक शहरवासी मेले का ले सकेंगे आनंद, 

बाला गणपति बिलास का इस बार 108 वाँ श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव जमशेदपुर : शहर में इस वर्ष श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव का 108वां वर्ष धूमधाम और भव्य…

Spread the love

Muri : मोदीडीह में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन, सरना समिति को सौंपे गए वाद्य यंत्र

मुरी  :  मोदीडीह स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मती और सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा होने के बाद आज उद्घाटन किया गया। हिंडाल्को के वरिष्ठ एचआर अधिकारी के हाथों फीता काटकर केंद्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time