जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ‘पंचायत से पार्लियामेंट 2.0’ कार्यक्रम में हुई शामिल

 

घाटशिला : घाटशिला की जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित ‘पंचायत से पार्लियामेंट 2.0’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया. भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर और लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने संबोधित किया. इस कार्यक्रम में 22 राज्यों से आईं 500 महिला जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय में मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों का हंगामा, कार्यालय बंदकर भागे कर्मचारी

राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ बैठक हुई

झारखंड से 22 महिला प्रतिनिधियों के दल में घाटशिला अनुमंडल से एकमात्र जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू शामिल हुई थी.   उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ‘पंचायत के सशक्तिकरण में महिला जनप्रतिनिधियों की भूमिका’ विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई थी. कार्यक्रम के उपरांत महिला जनप्रतिनिधियों की राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ बैठक हुई. बैठक में पेसा कानून और पंचायत के अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा किया गया.

इसे भी पढ़ें : रघुनाथपुर में तालाब में नहाने जा रही महिला को हाथी ने पटका, हालत गंभीर

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 13वां हस्तकरघा दिवस 7 को, वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन कर रहा आयोजन,  राज्यपाल करेंगे उद्घाटन 

जमशेदपुर : वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाईजेशन के द्वारा 2014 में नई दिल्ली में पहली बार 7 अगस्त को हस्तकरघा दिवस मनाया गया था जिसके पश्चात् 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Spread the love

Jamshedpur : ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन, डालसा सचिव ने की शिरकत, कानून से रू व रू  हुईं छात्राएं 

जमशेदपुर : ग्रेजुएट महाविद्यालय की सभागार में बीएड विभाग एवं एनएसएस तथा डालसा के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को एक दिवसीय कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time