Jamshedpur: हादसे के बाद ज़ख्मों पर मरहम, मृतकों के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता

जमशेदपुर: 11 मई को साकची कोर्ट गोलचक्कर के पास हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार मोहित सोरेन और सुबेदार प्रसाद की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. यह हादसा शहरवासियों के लिए गहरी पीड़ा लेकर आया. घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने मामले को गंभीरता से लिया. पीड़ित परिवारों की मदद हेतु भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने संयुक्त पहल की.

राहत राशि: विधवाओं और परिजनों को मिली आर्थिक सहायता
शुक्रवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनू ठाकुर के प्रयासों से मृतक मोहित सोरेन की दो पत्नियों को क्रमशः ₹50,000 और ₹65,000 की सहायता राशि प्रदान की गई. वहीं, सुबेदार प्रसाद के परिजनों को ₹1,00,000 की राहत राशि दी गई.

प्रशासन और वाहन मालिक से भी हो रहा है समन्वय
भाजपा नेताओं ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों और वाहन मालिक से संपर्क साध कर पीड़ितों को मुआवज़ा दिलाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी है. यह पहल भाजयुमो जिलाध्यक्ष के सक्रिय संज्ञान में आने के बाद शुरू की गई थी. इस अवसर पर सुधांशु ओझा ने कहा कि ऐसी घटनाएं केवल आंकड़े नहीं, बल्कि परिवारों की टूटन होती हैं. पीड़ितों के साथ खड़े रहना हमारा सामाजिक और नैतिक कर्तव्य है. भाजपा परिवार हर परिस्थिति में समाज के साथ खड़ा रहेगा. उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए परिजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की.

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: विभागीय टकराव ने जनता को किया प्यासा, पिछले 10 दिनों से तरस रहे हैं 14 गांव के लोग


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कदमा गणेश पूजा महोत्सव का उद्घाटन 14 को, 30 सितंबर तक शहरवासी मेले का ले सकेंगे आनंद, 

बाला गणपति बिलास का इस बार 108 वाँ श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव जमशेदपुर : शहर में इस वर्ष श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव का 108वां वर्ष धूमधाम और भव्य…

Spread the love

Jamshedpur : काशीडीह हाई स्कूल के छात्र शुभम का इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना’ में चयन, दिल्ली के भारत मंडपम में दिखेगा जमशेदपुर का टैलेंट

जमशेदपुर :  साकची स्थित काशीडीह हाई स्कूल के मेधावी छात्र शुभम  का चयन भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की प्रतिष्ठित इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना’ के तहत राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time