Chandil: पत्रकार परमेश्वर साव की दादी का निधन, आज निकलेगी अंतिम यात्रा

चांडिल: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के दालग्राम निवासी पत्रकार परमेश्वर साव की दादी, शन्तु साव का शुक्रवार की शाम हृदयगति रुकने से निधन हो गया. वे 75 वर्ष की थीं.

परिवार के अनुसार, शाम लगभग 7 बजे वे घर में बैठी हुई थीं, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ने लगा. परिजनों ने गिरने से उन्हें बचा तो लिया, लेकिन उनकी हालत तेज़ी से बिगड़ती चली गई. तत्काल उन्हें जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.nदिवंगत शन्तु साव अपने पीछे पति, चार पुत्र, एक पुत्री और कई पोते-पोतियों का विस्तृत परिवार छोड़ गई हैं. उनका जीवन सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि से सादगी व आत्मीयता से भरा हुआ था.

उनकी मृत्यु से परिवार ही नहीं, पूरे मोहल्ले में शोक की लहर फैल गई है. पड़ोसियों ने उन्हें एक सौम्य, विनम्र और सहयोगी महिला के रूप में याद किया.

शनिवार को निकलेगी अंतिम यात्रा
शन्तु साव की अंतिम यात्रा शनिवार सुबह 10 बजे उनके निवास स्थान से निकाली जाएगी. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान घाट पर किया जाएगा.

परिवार के सदस्यों ने लोगों से अंतिम दर्शन के लिए समय से पहुंचने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर में हुई दर्दनाक घटना, टाटा स्टील के सीनियर मैनेजर ने पत्नी व दो बेटियों के साथ की आत्महत्या
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में आंधी-तूफान ने बरपाया कहर, कटी हुई फसलें हुईं बर्बाद

बहरागोड़ा : भीषण उमस के बीच मंगलवार शाम मौसम का मिजाज बदलना बहरागोड़ा और बरसोल के किसानों के लिए किसी बुरे सपने जैसा साबित हुआ। आसमान में छाये काले बादलों…

Spread the love

Jamshedpur : शिक्षक पात्रता परीक्षा में भोजपुरी, मगही एवं अंगिका की उपेक्षा जनहित के खिलाफ : अप्पू तिवारी

जमशेदपुर : भोजपुरी नव चेतना मंच के प्रांतीय अध्यक्ष अप्पू तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर झारखंड प्रदेश में आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (J-TET) में भोजपुरी, मगही एवं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time