Chandil: चौड़ा पंचायत के विभिन्न स्थानों पर की गई छापामारी, अवैध बालू जब्त

Chandil : चांडिल अनुमंडल अंतर्गत तिरुलड़ीह थाना क्षेत्र में बालू का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा । जिला खनन विभाग और पुलिस के द्वारा किए जाने वाले औचक छापामारी अभियान के दौरान बालू के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ करते देखा गया । उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के निर्देशानुसार तिरुलडीह थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों में अवैध बालू भंडारण व परिवहन को लेकर मिले शिकायत के आलोक में जिला खनन विभाग और तिरुलडीह थाना प्रभारी के नेतृत्व में औचक निरीक्षण किया गया, इस क्रम में तिरुलडीह थाना अंतर्गत चौड़ा पंचायत में अलग-अलग स्थानों और जंगली क्षेत्रों में बालू खनिज के अवैध भंडारण के विरुद्ध करवाई करते हुए टीम ने लगभग 30 हजार घनफीट अवैध बालू भंडारण को जब्त किया ।

 

अग्रेत्तर करवाई की जा रही है

जिला खनन विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में जमीन मालिक एवं अन्य संलिप्त लोगों पर शिकायतवाद के तहत अग्रेत्तर करवाई की जा रही है. जिला खान निरीक्षक समीर कुमार ओझा ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर जिले के विभिन्न स्थानों में लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है ।उन्होंने बताया कि खनिज पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ विभाग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ।
फोटो : जप्त बालू का भंडार।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *